Gas Problem In stomach: पेट में गैस बनना एक ऐसी आम समस्या है जिससे शायद ही कोई अछूता हो। यह सिर्फ पेट फूलने या हल्की असहजता तक सीमित नहीं रहती, बल्कि अक्सर तेज दर्द, ऐंठन और सामाजिक असहजता का कारण भी बन जाती है। चाहे मीटिंग हो या कोई पार्टी, गैस की समस्या हमारी एकाग्रता और आत्मविश्वास दोनों को प्रभावित करती है।
Health Tips: क्या आपके पेट में भी बनती है ज्यादा गैस? जानें इसके चार आम कारण और तुरंत राहत के उपाय
पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी दो चार होते हैं। पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें चार प्रमुख कारणों के बारे में आइए इस लेख में जानते हैं। साथ ही इससे तुरंत राहत पाने के उपाय भी जानेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुचित खानपान
कुछ खाद्य पदार्थ, जैसे फलियां, गोभी, ब्रोकली, डेयरी उत्पाद और उच्च फाइबर वाली चीजें, पेट में गैस बना सकती हैं। इनमें मौजूद लैक्टोज या जटिल कार्बोहाइड्रेट्स आंतों में गैस पैदा करते हैं। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स भी गैस बढ़ाते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए इन खाद्य पदार्थों को सीमित मात्रा में खाएं। भोजन को अच्छी तरह चबाएं और हल्का भोजन, जैसे मूंग दाल या खिचड़ी खाएं।
ये भी पढ़ें- Nervous System: तंत्रिका तंत्र की समस्याओं के क्या कारण हैं? नर्वस सिस्टम को कैसे स्वस्थ रखें, डॉक्टर से जानिए
जल्दबाजी में खाना
बहुत से लोग बहुत तेज और कम समय में भोजन करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खाते समय बात करते हैं। ऐसे में वे भोजन को अच्छे से चबाकर नहीं खा पाते हैं। जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं और पेट में गैस बनने लगता है। इससे बचने का उपाय बहुत सरल है कि खाना धीरे-धीरे चबाकर खाएं और खाते समय बातचीत कम करें।
ये भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक, भारतीय वैज्ञानिकों ने संक्रमण का पता लगाने के लिए ढूंढ लिया सस्ता-कारगर तरीका
पाचन संबंधी विकार
इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, लैक्टोज इंटॉलरेंस या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन गैस के प्रमुख कारण हो सकते हैं। ये आंतों में गैस उत्पादन को बढ़ाते हैं और सूजन पैदा करते हैं। बार-बार गैस की शिकायत होने पर ऐसी स्थिति में चिकित्सक से जांच कराएं। लैक्टोज इंटॉलरेंस के लिए डेयरी उत्पादों से परहेज करें और प्रोबायोटिक्स, जैसे सादा दही, अपने आहार में शामिल करें।
तनाव पाचन तंत्र को धीमा करता है, जिससे गैस और सूजन की समस्या बढ़ती है। घंटों एक स्थान पर एक पोजिसन में बैठे रहना भी पाचन को प्रभावित करती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या में रोज 20-30 मिनट टहलने और योग करने की आदत को शामिल करें। तनाव कम करने के लिए गहरी सांस लें और मेडिटेशन करें।
ये भी पढ़ें- World Food Safety Day 2025: मोटापा से बचने के लिए कैसा होना चाहिए खान-पान? सभी के लिए जानना जरूरी