{"_id":"69ddf0a51c8c70155706fa21","slug":"summer-health-care-eat-and-drink-these-things-while-stepping-out-from-house-in-summer-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Health: धूप की वजह से हो जाती है थकान तो घर से निकलने से पहले करें इन चीजों का सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Summer Health: धूप की वजह से हो जाती है थकान तो घर से निकलने से पहले करें इन चीजों का सेवन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 14 Apr 2026 08:22 PM IST
सार
Summer Health Care: अगर आपको भी हर दिन घर से बाहर जाना पड़ता है तो कुछ चीजों का सेवन करके ही घर से निकलें। इनके सेवन से आपके शरीर को आंतरिक ठंडक मिलेगी।
विज्ञापन
इन चीजों के सेवन से बनी रहेगी एनर्जी
- फोटो : AI
Summer Health Care: गर्मी के मौसम में बाहर जाना कई लोगों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। लगातार धूप में रहने, ट्रैफिक और लंबी दूरी तय करने से शरीर जल्दी थक जाता है और अंदर से गर्मी महसूस होती है। ऐसे में सही खाद्य पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
इन चीजों के सेवन से बनी रहेगी एनर्जी
- फोटो : Freepik
खीरा
- खीरा लगभग 95% पानी से बना होता है, जिससे शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है।
- इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन्स गर्मी के कारण होने वाली जलन और थकान को कम करते हैं।
- इसे सलाद या सीधे खाने से तुरंत ताजगी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन चीजों के सेवन से बनी रहेगी एनर्जी
- फोटो : freepik
तरबूज
- तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बनाए रखता है।
- गर्मियों में तरबूज खाने से हाइड्रेशन रहता है।
- इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है और ऊर्जा बनी रहती है।
इन चीजों के सेवन से बनी रहेगी एनर्जी
- फोटो : instagram
सत्तू का शरबत
- सत्तू प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होता है।
- इसे पानी या नींबू और हल्का नमक डालकर पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है।
- इसके सेवन से शरीर को गर्मी में ऊर्जा भी मिलती है।
- ये पाचन को भी बेहतर बनाता है और लू लगने के खतरे को कम करता है।
विज्ञापन
इन चीजों के सेवन से बनी रहेगी एनर्जी
- फोटो : Adobe stock
दही
- दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं।
- फ्रूट्स के साथ या सीधे खाने से गर्मी में ताजगी और ऊर्जा मिलती है।
