फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों का नूर बरकरार रखना है तो धूप जरूर सेकें, अनिद्रा और डिप्रेशन होगा दूर, कैंसर से भी होगा बचाव

Mon, 10 Aug 2020 04:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Sunlight is good for eyes, Take Sunbath to prevent Cancer, Depression Sunbathing Sunlight benefits for Health
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिकन एकेडेमी ऑफ ऑप्थेलमोलॉजी की ओर से प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में यह सलाह दी गई है कि आंखों का नूर बरकरार रखना है तो रोज सुबह 10 से 15 मिनट धूप जरूर सेकें। शोधकर्ताओं के मुताबिक, तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के बीच सूचनाओं के संचार में मददगार हार्मोन ‘डोपामाइन’ के उत्पादन को सूरज की रोशनी में रहने पर बढ़ावा मिलता है। ‘डोपामाइन’ तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में मदद करने वाला एक अहम हार्मोन है। इसकी कमी से आंखों की कोशिकाएं फैलने लगती हैं। नतीजतन व्यक्ति की पास की नजर कमजोर पड़ जाती है।

Sunlight is good for eyes, Take Sunbath to prevent Cancer, Depression Sunbathing Sunlight benefits for Health
Sun Bath - फोटो : Pixabay
  • इस अध्ययन के दौरान वेल कॉरनेल मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं ने पाया कि धूप सेंकने से 20 साल तक के लोगों की आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद मिलती है। प्राकृतिक रोशनी में प्रत्येक घंटे अतिरिक्त रहने पर चश्मा लगने की आशंका दो फीसदी तक घट जाती है। तो अगर आपको भी पावर वाला चश्मा पहनना पसंद नहीं है तो आप भी धूप सेंकने का रोजाना अभ्यास कर सकते हैं।
Sunlight is good for eyes, Take Sunbath to prevent Cancer, Depression Sunbathing Sunlight benefits for Health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मुख्य शोधकर्ता क्रिस्टोफर स्टार ने लोगों से खासकर बच्चों के लिए अपील की है। उन्होंने कहा है कि रोज सुबह न केवल 10 से 15 मिनट धूप सेंकने के लिए कहें, बल्कि उन्हें एक से तीन घंटे प्राकृतिक रोशनी में गुजारने के लिए भी प्रेरित करें। इसके अलावा बच्चों को नियमित रूप से विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन से लैस गाजर, संतरे, ब्रोकोली, पालक, अंडे, अंकुरित अनाज खिलाना भी खासा फायदेमंद होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunlight is good for eyes, Take Sunbath to prevent Cancer, Depression Sunbathing Sunlight benefits for Health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनिद्रा की समस्या रहेगी दूर 

  • सूरज की रोशनी शरीर की जैविक घड़ी को नियंत्रित रखने में मदद करती है। यह स्ट्रेस यानी तनाव के लिए जिम्मेवार हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’ के उत्पादन को भी रोकता है। इससे अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है और अच्छी क्वालिटी की यानी गहरी नींद आती है। 
विज्ञापन
Sunlight is good for eyes, Take Sunbath to prevent Cancer, Depression Sunbathing Sunlight benefits for Health
Sun Bath - फोटो : Pixabay

हड्डियां बनेंगीं मजबूत

  • सूर्य की रोशनी विटामिन-डी का स्रोत होती हैं। क्रिस्टोफर ने बताया कि सूर्य की रोशनी त्वचा में मौजूद कोशिकाओं को विटामिन-डी के उत्पादन के लिए प्रेरित करती है। यह विटामिन हड्डियों और मांसपेशियों में क्षरण की समस्या दूर रखता है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा भी कम करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed