{"_id":"6890c2292db94297e20c2820","slug":"these-four-fermented-foods-are-very-beneficial-for-gut-health-know-in-hindi-disprj-2025-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये चार फर्मेंटेड फूड, आज से ही आहार में करें शामिल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये चार फर्मेंटेड फूड, आज से ही आहार में करें शामिल
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:42 PM IST
सार
Fermented foods For Gut Health: फर्मेंटेड फूड्स हमारे पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसको लेकर अगर आपके मन में कोई सवाल है तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि पाचन को सुचारू रखने के लिए किन फर्मेंटेड फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फर्मेंटेड फूड्स
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Foods For Gut Health: आजकल की आधुनिक जीवनशैली में भागदौड़ इतनी अधिक रहती है कि अक्सर लोग पाचन क्रिया और गट हेल्थ को नजरअंदाज करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि पेट का स्वास्थ्य हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है? सिर्फ पाचन ही नहीं, बल्कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और ऊर्जा का स्तर भी सीधे तौर पर हमारे गट माइक्रोबायोम (पेट में रहने वाले सूक्ष्म जीव) पर निर्भर करता है। जब हमारे पेट में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है, तो इससे पेट संबंधी समस्याएं, थकान और यहां तक कि तनाव भी हो सकता है।
ऐसे में आप डाइट में कुछ खास बदलाव करके अपने पेट के स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं। इसी कड़ी में फर्मेंटेड फूड्स यानी खमीर वाले खाद्य पदार्थ आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ नेचुरल रूप से प्रोबायोटिक्स से भरपूर होते हैं जो हमारे पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में हम चार ऐसे ही स्वादिष्ट फर्मेंटेड फूड्स के बारे में जानते हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने पेट को स्वस्थ रख सकते हैं।
2 of 6
फर्मेंटेड फूड्स
- फोटो : Adobe Stock
क्या होते हैं फर्मेंटेड फूड्स?
फर्मेंटेड फूड्स ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिन्हें नियंत्रित परिस्थितियों में सूक्ष्मजीवों, जैसे बैक्टीरिया और यीस्ट, के जरिए प्राकृतिक रूप से फर्मेंट (किण्वित) किया जाता है। इस प्रक्रिया में ये सूक्ष्मजीव खाद्य पदार्थों में मौजूद शर्करा और स्टार्च को तोड़ते हैं, जिससे लैक्टिक एसिड, एसिटिक एसिड जैसे फायदेमंद कंपाउंड बनते हैं। यह न सिर्फ भोजन को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है, बल्कि इसे पोषक तत्वों से भरपूर और पचाने में आसान भी बनाता है।
दही
हमारे घरों में सबसे आम फर्मेंटेड फूड दही है। दही में लैक्टोबैसिलस नामक अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिन्हें 'लाइव कल्चर' भी कहा जाता है। ये बैक्टीरिया हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करते हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। अपने आहार में सादा और बिना चीनी वाला दही शामिल करना गट हेल्थ के लिए सबसे आसान और प्रभावी तरीका है।
किमची
कोरियाई व्यंजनों का एक खास हिस्सा किमची भी एक बेहतरीन फर्मेंटेड फूड है। यह गोभी और अन्य सब्जियों को मसालेदार पेस्ट के साथ फर्मेंट करके बनाया जाता है। किमची में प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ विटामिन ए, बी और सी की भी भरपूर मात्रा होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में सहायक होते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके तीखे और खट्टे स्वाद के कारण इसे सलाद या अन्य व्यंजनों के साथ साइड डिश के रूप में खाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
साउरक्राउट
- फोटो : Adobe Stock
साउरक्राउट
एक और लोकप्रिय फर्मेंटेड फूड साउरक्राउट है, जो बारीक कटी हुई पत्ता गोभी को फर्मेंट करके बनता है। यह जर्मनी और यूरोप के अन्य हिस्सों में काफी प्रचलित है। यह लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया का एक शानदार स्रोत है और फाइबर, विटामिन सी और के से भरपूर होता है। साउरक्राउट का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर को पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद मिलती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।