सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सावधान: त्वचा पर दिखने वाले यह बदलाव भी हो सकते हैं कोरोना के संकेत, न करें नजरअंदाज

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 07 May 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
these skin changes can also be signs of covid infection
त्वचा में बदलाव भी हो सकते हैं कोरोना के संकेत - फोटो : iStock

कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को बढ़ाता जा रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर में कई ऐसे लक्षण सामने आए हैं, जो पिछले साल के लक्षणों से बिल्कुल अलग हैं। अब तक की तमाम मीडिया रिपोर्टस से आप यह तो जान ही चुके होंगे कि कोरोना वायरस का संक्रमण शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकता है। हाल के अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने बताया है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस त्वचा में संक्रमण का भी कारण बन सकता है। आइए जानते हैं त्वचा में होने वाले किन बदलावों के आधार पर आप कोरोना संक्रमण की पहचान कर सकते हैं?

Trending Videos
these skin changes can also be signs of covid infection
त्वचा में सूजन और चकत्तों को न करें नजरअंदाज - फोटो : iStock

डॉक्टर कहते हैं कि कोविड संक्रमित 40 फीसदी से अधिक मरीजों के त्वचा में बदलाव देखे गए हैं। रोगियों की त्वचा में सूजन और चकत्ते हो जाने को इसका सबसे सामान्य लक्षण माना जा सकता है। कुछ अध्ययनों ने नाखूनों में हो रहे बदलावों को भी कोरोना के लक्षणों के रूम में वर्णित किया है। इसके अलावा त्वचा में होने वाले कुछ अन्य बदलावों के आधार पर भी आप कोरोना की पहचान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
these skin changes can also be signs of covid infection
नाखून में भी देखे जा रहे हैं बदलाव - फोटो : getty images
नाखूनों और पैर की उंगलियों में होने वाले बदलाव
नाखूनों में दिखने वाले कुछ बदलावों को विशेषज्ञ कोरोना के नए लक्षण मान रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि आपके नाखूनों पर विकृत निशान दिखाई दे रहे हैं तो इसके आधार पर माना जा सकता है कि आपको हाल फिलहाल कोविड-19 का संक्रमण हो चुका है। इसके अलावा नाखूनों पर दिखाई देने वाली रेखाओं या पैच को भी विशेषज्ञ कोरोना के नए लक्षण मान रहे हैं।
 
these skin changes can also be signs of covid infection
शरीर में कहीं भी हो सकते हैं चकत्ते - फोटो : iStock
त्वचा पर चकत्ते और खुजली
स्वास्थ्य विशेषज्ञ त्वचा पर होने वाले चकत्तों को भी कोरोना का लक्षण मानते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि चकत्ते खुजलीदार और दर्दकारक भी हो सकते हैं। इसके अलावा त्वचा में सूजन भी देखी जा सकती है। सभी लोगों को त्वचा में दिखने वाले इन असामान्य चकत्तों को लेकर सावधान रहना चाहिए, ये भी कोरोना के संकेत हो सकते हैं। ये चकत्ते शरीर के किसी भी हिस्से जैसे- हाथ, गर्दन के पीछे, जांघों और पैर की उंगलियों में देखे जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
these skin changes can also be signs of covid infection
होंठों का नीला होना या सूखना भी हो सकता है कोरोना का संकेत - फोटो : getty images
होठों का सूखना या दाने होना
विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को कोविड का संक्रमण होता है उनके होंठ सूख सकते हैं या होठों पर दाने हो सकते हैं। संक्रमण के दौरान होंठ सूखने, होंठों के पपड़ीदार होने और कई मामलों में यह समस्या मुंह के अंदर तक पहुंच सकती है। इसके अलावा डॉक्टर कहते हैं कि यदि आपके होंठों का रंग नीला और सूखापन हो रहा हो तो आपको और अधिक सावधान हो जाने की जरूरत है। इन लक्षणों के बारे में डॉक्टर से जरूर बात करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed