Medically Reviewed by-
बेली फैट यानी पेट के आसपास के हिस्सों में चर्बी जमने की समस्या काफी सामान्य हो गई है। बेली फैट न सिर्फ शरीर की बनावट को खराब कर देती है, साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी इसे गंभीर समस्या के रूप में भी देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पेट के आसपास जमा होने वाली चर्बी को कम करने की सलाह देते है। अध्ययनों से पता चलता है कि यह टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। पुरुषों में 40 इंच और महिलाओं में 35 इंच से अधिक कमर के माप को बेली फैट माना जाता है। वजन कम करने के लक्ष्य पर काम कर रहे लोगों को बेली फैट कम करने पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
बेली फैट को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के उपायों को प्रयोग में लाते हैं, लेकिन इनमें से कम ही लोगों को सफलता मिल पाती है। आइए आगे की स्लाइडों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उन उपायों के बारे में जानते हैं, जिनको प्रयोग में लाकर इस समस्या को कम करने में सफलता मिल सकती है।
विशेषज्ञों की सलाह: ये चार उपाय बेली फैट कम करने में हैं बेहद कारगर, महीने भर में दिखने लगेगा असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीठे पेय और सोडा से करें परहेज
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मीठे पेय और सोडा का अधिक सेवन करने वाले लोगों के शरीर में अतिरिक्त चर्बी की मात्रा बढ़ने लगती है, ऐसे में इससे परहेज करके बेली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। अतिरिक्त शर्करा वाले खाद्य पदार्थ आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि ऐसे खाद्य और पेय मेटाबॉलिज्म के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।
सूर्य नमस्कार का अभ्यास
आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करना पेट की चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है। सूर्य नमस्कार का अभ्यास हार्मोनल संतुलन, मेटाबॉलिज्म को ठीक करने और आंत द्वारा पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने में सहायक होता है। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य और नींद में सुधार करने में भी मदद करता है। इसके अलावा पेट की चर्बी को आसानी से कम करने में भी इसे सहायक माना जाता है।
अच्छी नींद लेना आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वजन कम करने की कोशिशों में लगे लोगों के लिए नींद पूरी करना सबसे आवश्यक माना जाता है। रोजाना रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद, लीवर डिटॉक्स, हार्मोनल संतुलन, वजन घटाने, कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को कम करके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करती है। यह आपके शरीर और दिमाग को आराम देने और पाचन को ठीक रखने में भी सहायक है।
डाइट्री फाइबर का सेवन अधिक करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फाइबर से भरपूर आहार का सेवन करने वाले लोगों को आसानी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। यह पोषक तत्वों के पाचन और अवशोषण को बढ़ावा देने में भी सहायक है। एक समीक्षा अध्ययन में पाया गया कि प्रति दिन अतिरिक्त 14 ग्राम डाइट्री फाइबर वाले आहार का सेवन करके 4 महीने में 2 किग्रा तक वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X