क्या आपको भी अक्सर उंगलियों, पैरों और जोड़ों में दर्द बना रहता है? उठना चलना तक मुश्किल होता जा रहा है, ऐसी दिक्कतें हैं तो एक बार यूरिक एसिड की जांच करा लें। हाई यूरिक एसिड की समस्या के कारण इस तरह की दिक्कतें होना बहुत आम हैं।
Uric Acid: बढ़े हुए यूरिक एसिड का सस्ता इलाज, ये सब्जियां करेंगी जादू जैसा असर; दर्द से मिलेगा आराम
- जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को यूरिक एसिड की समस्या है उनके लिए यह जोखिम अधिक होता है। इसके अलावा मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां भी यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिक एसिड बढ़ा सकती है कई तरह की दिक्कतें
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर कई तरह की दिक्कतें जैसी किडनी स्टोन, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा हो सकता है। अगर आप भी अधिक मात्रा में प्रोटीन, शराब, मीट या फिर बहुत अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं तो इससे आपको यूरिक एसिड की समस्या हो सकती है।
- जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को यूरिक एसिड की समस्या है उनके लिए यह जोखिम और अधिक होता है।
- इसके अलावा मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां भी यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती हैं।
- अगर आप कम पानी पीते हैं तो किडनी को यूरिक एसिड को बाहर निकालने में कठिनाई होती है, इसके कारण भी जोखिम बढ़ जाता है।
कुछ सब्जियों से मिलता है लाभ
अध्ययनों में कुछ सब्जियों को यूरिक एसिड की समस्या को कम करने वाला बताया गया है। आइए इस बारे में जानते हैं।
- पत्तागोभी में उच्च मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा पत्तागोभी में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी मदद करता है।
- यूरिक एसिड की समस्या में खीरा खाने से आपको विशेष लाभ मिल सकता है। खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में सहायक है। खीरा प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर भी है जो शरीर को साफ करने और शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है।
- यूरिक एसिड की समस्या से बचे रहने के लिए आप आहार में टमाटर को भी शामिल कर सकते हैं। टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह शरीर को अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने और किडनी के कार्यों को बढ़ावा देने में भी सहायक है।
डैश डाइट से भी मिलता है लाभ
अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या होती है उनके लिए डैश डाइट काफी लाभकारी हो सकता है। आमतौर पर उच्च रक्तचाप को कम करने, हृदय को स्वस्थ रखने के लिए इस डाइट का पालन करते रहने की सलाह दी जाती रही है, हालांकि ये यूरिक एसिड को कम करने और गाउट जैसी समस्या से आपको बचाए रखने में भी सहायक है।
इस डाइट प्लान में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे और लीन प्रोटीन अधिक खाने की सलाह दी जाती है। वहीं संतृप्त वसा और चीनी वाले खाद्य पदार्थों को कम करने या दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।
-------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।