सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पेशाब के रंग से जानें सेहत का हाल, ऐसा रंग हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 06 Apr 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
urine colour can indicate your health problem
पेशाब के रंग से जानें सेहत - फोटो : सोशल मीडिया

आप कितने स्वस्थ हैं इसका अंदाजा पेशाब के रंग से लगाया जा सकता है। सुनने में तो वैसे यह थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक स्वास्थ्य की जांच करने का यह भी एक तरीका हो सकता है। पेशाब का रंग, गंध और कितने-कितने समय अंतराल पर आपको इसका अनुभव होता है, इसके आधार पर आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप स्वस्थ हैं या किसी बीमारी से पीड़ित हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पेशाब का रंग सामान्य रहता है, वहीं कम पानी पीने से इसके रंग में बदलाव देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि पेशाब का कैसा रंग किस बीमारी का संकेत हो सकता है?

Trending Videos
urine colour can indicate your health problem
पेशाब का रंग साफ के साथ हल्का पीला होना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया

कैसा होना चाहिए पेशाब का रंग?
विशेषज्ञों के मुताबिक पेशाब का मानक रंग "यूरोक्रोम" है, यानी कि साफ के साथ हल्का सा पीलापन। वैसे आपके आहार, दवा और शरीर के हाइड्रेशन के आधार पर इसका रंग लोगों में भिन्न-भिन्न हो सकता है। यदि लगातार आपको पेशाब के रंग में अप्रत्याशित बदलाव दिखता है तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। आइए विभिन्न रंगो के आधार पर इसे समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
urine colour can indicate your health problem
पानी न पीने पर पेशाब का रंग

हल्का भूरा रंग
यदि पेशाब का रंग आपको हल्का भूरा दिखाई देता है तो यह संकेत हो सकता है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं। हालाँकि यदि आप ज्यादा पानी पीते हैं फिर भी ऐसा रंग दिखता है तो यह लीवर या किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है। इसके साथ यदि आपको पेट दर्द, शरीर पर चकत्ते और दौरे पड़ने जैसी समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

urine colour can indicate your health problem
पेशाब का रंग - फोटो : Pixabay

साफ रंग
हाइड्रेटेड रहना शरीर के लिए अच्छा है लेकिन बहुत अधिक पानी पीने से आपके शरीर में लवण का मात्रा पतली हो सकती है। यदि आपका पेशाब हमेशा साफ रहता है तो यह शरीर में रासायनिक असंतुलन का संकेत हो सकता है। इसका मतलब है कि आपको उतनी मात्रा में ही पानी पीने की जरूरत है जिससे कि शरीर हाइड्रेटेड रह सके।

विज्ञापन
urine colour can indicate your health problem
गुलाबी रंग का पेशाब बीमारी का संकेत - फोटो : Demo pic

लाल या गुलाबी
सामान्यतौर पर पेशाब का रंग लाल या गुलाबी होना ज्यादा चिंता का कारण नहीं है। चुकंदर या ब्लैकबेरी जैसे फलों के खाने के कारण भी रंग में ऐसा बदलाव हो सकता है। लेकिन यदि आप इन फलों को नहीं खा रहे हैं फिर भी पेशाब का रंग ऐसा ही रहता है तो यह किसी दवा के कराण या फिर किडनी, ट्यूमर, या फिर यूरिनरी ट्रैक्ट में संक्रमण का संकेत हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed