सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अध्ययन: कोरोना से बचाने में सोशल डिस्टेंसिंग से कहीं ज्यादा प्रभावी हैं ये दो तरीके

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 06 Apr 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
mask and ventilation is more effective to prevent coronavirus infection
मास्क लगाना बेहद जरूरी - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए सरकार ने बचाव के कुछ नियमों को सख्ती से प्रयोग में लाने की अपील की है। इनमें अच्छी तरह से लगातार मास्क पहनकर रखना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाना और हाथों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है। ये सारे उपाय कई तरह से संक्रमण को रोकने में काफी प्रभावी हैं। इस बीच हाल ही में हुए एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया है कि मास्क और कमरे में हवा के आने जाने की बेहतर व्यवस्था यानी अच्छा वेंटिलेशन बनाए रखना लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग से कहीं ज्यादा प्रभावी हो सकता है। आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
mask and ventilation is more effective to prevent coronavirus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'फिजिक्स ऑफ फ्लूइड्स' नामक जर्नल में प्रकाशित शोध में विशेषज्ञों ने संक्रमण को रोकने में मास्क और वेंटिलेशन को ज्यादा कारगर माना है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने छात्रों और एक शिक्षक के साथ क्लासरूम का एक कंप्यूटर मॉडल बनाया। इसके बाद हवा की वेंटिलेशन और बीमारी के प्रसार का मॉडल तैयार करके हवा के माध्यम से होने वाले संक्रमण के जोखिमों को जानने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
mask and ventilation is more effective to prevent coronavirus infection
शोध करते वैज्ञानिक - फोटो : फाइल फोटो

शोधकर्ताओं ने क्लासरूम के मॉडल को 709 वर्ग फुट और छत नौ फुट ऊंची रखी। इस मॉडल के आधार पर यह कक्षा छोटे आकार वाली थी। इसके अलाव इस प्रारूप में मास्क लगाए हुए विद्यार्थियों और एक शिक्षक को रखा गया। प्रारूप को ऐसे तैयार किया गया था जिसमें कोई भी छात्र संक्रमित हो सकता था।

mask and ventilation is more effective to prevent coronavirus infection
संक्रमण से बचाता है मास्क - फोटो : Pixabay

अमेरिका स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट्रल फ्लोरिडा में प्रोफेसर माइकल किनजेल के मुताबिक यह अनुसंधान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके आधार पर हम समझ सकते हैं कि किसी कमरे में कोरोना वायरस से हम किस प्रकार से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। इस अध्ययन से पता चलता है कि हवा से होने वाले प्रसार को रोकने के लिए आपसी दूरी से कहीं ज्यादा मास्क लगाना और कमरे में वेंटिलेशन को बनाना जरूरी हो सकता है। 

विज्ञापन
mask and ventilation is more effective to prevent coronavirus infection
स्कूलों में सभी के लिए मास्क हो जरूरी - फोटो : iStock

इस अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं को यह पता चलता है कि अगर आप किसी कारणवश सोशल डिस्टेंसिंग नहीं कर पा रहे हैं तो भी मास्क लगाकर आप सुरिक्षत रह सकते हैं। इसके अलावा कमरे में हवा के आने जाने के मार्ग पर भी ध्यान देना जरूरी है। यदि स्कूल खोले जा रहे हैं तो  छात्रों के लिए मास्क को आवश्यक बनाना बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed