सब्सक्राइब करें

Health Tips: पास भी नहीं भटकेंगी संक्रामक बीमारियां, बस कर लीजिए ये उपाय; सेहत को मिलेगा गजब का बूस्ट

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Jun 2025 07:52 PM IST
सार

  • जब बात इम्युनिटी बढ़ाने की होती है तो विटामिन-सी वाली चीजों की सबसे ज्यादा चर्चा की जाती है।
  • विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। 

विज्ञापन
vitamin c boost immunity and prevent infectious diseases know what to eat for vitamin c
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

हाल के वर्षों में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ा है, इन सभी के लिए कमजोर इम्युनिटी को प्रमुख कारण माना जाता है। इसका मतलब है कि अगर आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर लेते हैं तो संक्रामक बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।



जब बात इम्युनिटी बढ़ाने की होती है तो विटामिन-सी वाली चीजों की सबसे ज्यादा चर्चा की जाती है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यह पानी में घुलनशील विटामिन है, इसे नियमित रूप से आहार से प्राप्त करना जरूरी है।

अध्ययन बताते हैं कि विटामिन-सी वायरस, बैक्टीरिया और अन्य रोगजनकों से लड़ने में शरीर की मदद करता है। अपने आहार में विटामिन सी वाली चीजों को जरूर शामिल करें।

Trending Videos
vitamin c boost immunity and prevent infectious diseases know what to eat for vitamin c
विटामिन-सी और इसके फायदे - फोटो : Freepik.com

विटामिन-सी वाली चीजों को बनाएं आहार का हिस्सा

क्या आप अपने दैनिक आहार से विटामिन-सी की पूर्ति कर पा रहे हैं? अगर नहीं तो जरूरी है कि इसपर विचार करें और विटामिन-सी वाली चीजों के सेवन की नियमित आदत बनाएं। 

विटामिन-सी न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, बल्कि ये त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है और घावों को जल्दी भरने में मदद करता है। विटामिन-सी हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी काम करता है जिससे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद मिलती है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी सेहत के लिए इसे रोजाना भोजन के माध्यम से प्राप्त करना आवश्यक है।

आइए जानते हैं कि किन चीजों से विटामिन सी प्राप्त किया जा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin c boost immunity and prevent infectious diseases know what to eat for vitamin c
आंवला खाने के फायदे - फोटो : Freepik

आंवला

आंवला विटामिन-सी के प्रमुख स्रोतों में से एक है, जिसमें अन्य फलों की तुलना में कई गुना अधिक विटामिन-सी होता है। एक कप कच्चे आंवले में लगभग 42 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। अधिकांश वयस्कों के लिए प्रतिदिन 75 से 90 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है, आंवला खाने से इसकी पूर्ति की जा सकती है। आंवला में जिंक और विटामिन ई भी होता है, जो शरीर की प्राकृतिक क्षमता को बढ़ाता है।

संतरा और नींबू का सेवन

विटामिन सी के लिए संतरा और नींबू का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और स्किन की रंगत सुधारने में मदद करता है। 100 ग्राम संतरे में 53 ग्राम विटामिन-सी पाया जाता है। नींबू भी विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। नींबू पानी पीने से शरीर में इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है।

vitamin c boost immunity and prevent infectious diseases know what to eat for vitamin c
ब्रोकली खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

ब्रोकली भी फायदेमंद

ब्रोकली हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी सब्जी है, इसके नियमित सेवन की आदत बनाएं। विटामिन-सी के साथ-साथ ये फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। ब्रोकली में कैंसर रोधी गुण भी होते हैं। इसे हल्का उबालकर या सलाद के रूप में खा सकते हैं।

विज्ञापन
vitamin c boost immunity and prevent infectious diseases know what to eat for vitamin c
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

इन फलों का करिए सेवन

कई फल भी विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। पपीता और अनानास ऐसे ही लाभकारी फल हैं।  पपीता विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन को सुधारने और त्वचा को निखारने में मदद करता है। इसी तरह से आप अनानास खाकर भी विटामिन सी पा सकते हैं। अनानास का सेवन पाचन को सुधारता है, शरीर में सूजन कम करता है और त्वचा को हाइड्रेट रखता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन सी केवल एक पोषक तत्व नहीं, बल्कि संक्रामक बीमारियों से लड़ने वाला एक प्राकृतिक कवच है। इसकी पर्याप्त मात्रा न केवल इम्युनिटी को बूस्ट करती है, बल्कि त्वचा, आंखों, और दिल के लिए भी फायदेमंद है। प्राकृतिक स्रोतों से इसे प्राप्त करना सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।


------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed