शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार की पौष्टिकता का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अध्ययनकर्ता कहते हैं, हमें नियमित रूप से ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। विटामिन-सी और डी के साथ प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स की संतुलित मात्रा आपको कई बीमारियों से बचाने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती है।
Health Tips: डॉक्टर भी मानते हैं इस सब्जी का दमदार, संतरे जितना विटामिन-सी देकर शरीर को बनाती है ताकतवर
एक कप ब्रोकली में एक संतरे जितना विटामिन-सी होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि ब्रोकली में सल्फोराफेन पाया जाता है जो आपके रक्त शर्करा को कम करने में मदद कर सकता है।
ब्रोकली के स्वास्थ्य लाभ
एक कप ब्रोकली में एक संतरे जितना विटामिन-सी होता है। ये कोशिकाओं को क्षति से बचाने और शरीर को संक्रामक रोगों से बचाने में भी आपके लिए लाभकारी है।
विटामिन-सी के साथ ब्रोकली में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, थियामिन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आप ब्रोकली का सेवन करते हैं तो ये कई बीमारियों के खतरे को भी कम करने में आपके लिए लाभप्रद है।
अध्ययनों से पता चलता है कि ब्रोकली में सल्फोराफेन पाया जाता है जो आपके रक्त शर्करा को कम करने में मदद कर सकता है।
- यदि आपको टाइप-2 मधुमेह और मोटापा है, तो ब्रोकली का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद है।
- ब्रोकली की पौष्टिकता, रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकने और मधुमेह की जटिलताओं को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है।
मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है ब्रोकली
मस्तिष्क में होने वाला रसायनिक असंतुलन आपमें कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने वाली हो सकती है, ब्रोकली खाना आपके लिए इस समस्याओं से बचाव करने में फायदेमंद है। वैज्ञानिकों के पास अभी तक पर्याप्त सबूत नहीं हैं, सल्फोराफेन का मस्तिष्क रसायनों को ठीक रखने में आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
शोधकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रोकोली स्प्राउट्स सिजोफ्रेनिया से पीड़ित लोगों के लक्षणों को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है?
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
कमेंट
कमेंट X