सब्सक्राइब करें

ये है वजन कम करने का सबसे वैज्ञानिक तरीका, गारंटी के साथ मिलता है रिजल्ट और घटता है मोटापा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Wed, 22 Jan 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
weight loss scientific procedure that actually work
वजन कंट्रोल करने के लिए वजन क्यों बढ़ रहा है ये भी जानना जरूरी है। - फोटो : अमर उजाला

वजन कम करने के कई जतन हैं। वेटलॉस के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं, लेकिन कई घरेलू नुस्खे अपनाने और डाइट के बाद भी कई लोगों का वजन कम नहीं होता है। दरअसल, वेटलॉस करने के लिए कई तरह के कारगर तरीके हैं लेकिन महत्वपूर्ण यह होता है कि आपके लिए क्या बेहतर है। कुछ लोग डाइट पर कंट्रोल करके वजन कम करते हैं तो कई लोग एक्सरसाइज करके। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि मोटापा कम करने का सबसे संतुलित तरीका अपनाया जाए जिससे रिजल्ट बेहतर मिले। आइए जानते हैं वजन कम करने का सबसे खास और वैज्ञानिक तरीका। 

Trending Videos
weight loss scientific procedure that actually work
क्या आपने अपने मोटापे को समझा है? - फोटो : फाइल फोटो

सबसे पहले इस बात को जानें कि आपका वजन कितना है। वजन कम करने के लिए इस बात को जानना जरूरी है कि वजन किस तरह का है और वह क्यों बढ़ रहा है? क्या आप ज्यादा खाते हैं? क्या आपका खाकर सो जाते हैं? क्या आपका रात में बहुत ही ऑइली और मसालेदार हैवी खाना है? यदि हां तो क्यों है? फिर क्या जो फैट है वह कमर और पेट के पास है? या फिर पूरे शरीर में ही चर्बी है? यदि कमर और पेट पर चर्बी है तो इसके लिए अलग तरीका होगा और यदि पूरे शरीर पर फैट है और बॉडी मास इंडेक्स भी बढ़ा हुआ है तो फिर मोटापा कम करने या वजन घटाने के लिए आपको तरीके से प्लान करना होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss scientific procedure that actually work
मोटापा कम करने में बीएआई को समझना भी जरूरी है। - फोटो : फाइल फोटो
पहले समझें बॉडी मास इंडेक्स को यानी की बीएमआई को? बीएमआई वजन कम करने के लिए शरीर में सबसे जरूरी कारक है। दरअसल, बीएमआई की फुल फॉर्म बॉडी मास इंडेक्स है। व्यक्ति के वजन और लंबाई के आधार पर बॉडी मास इंडेक्स मापा जाता है। व्यक्ति के दुबलेपन और मोटेपन के आधार पर बीएमआई का निर्धारण होता है। टेबल और चार्ट पर बीएमआई को प्रदर्शित किया जाता है। साधारण भाषा में आप कह सकते हैं कि बीएमआई आपके वजन और लंबाई का सामंजस्य है। इसके आधार पर ही यह पता किया जाता है कि कोई व्यक्ति ओवरवेट है या अंडर वेट।

 
weight loss scientific procedure that actually work
मोटापा बिना कुछ सोचे-समझे कुछ खा लेने और व्यायाम ना करने का फल है। - फोटो : फाइल फोटो
वजन कम करने के लिए सबसे अहम चीज है और वह है डाइट। कई लोगों के दिमाग में रहता है कि वे यदि कम खाएंगे तो उनका वजन कम होगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है बल्कि वे और भी कमजोर हो जाते हैं और वजन भी कम नहीं होता। डाइट का मतलब हेल्दी और पोषण वाला आहार है और इसे वैज्ञानिक तरीके से लेना है जो शरीर को जरूरत के हिसाब से कैलरी दे और पोषण भी दे और जो फैट ना बढ़ाए जिससे वजन ना बढ़े।


 
विज्ञापन
weight loss scientific procedure that actually work
मोटापे की सबसे बड़ी वजह बेहतर डाइट का ना होना भी है। - फोटो : अमर उजाला
जाहिर है ऐसे में जब भी वजन कम करने के लिए डाइट की बात आती है तो आपको न्यूट्रीशनिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। न्यूट्रीशनिस्ट आपको बताएगा कि कब कौन सी चीज खाना है और आपकी शरीर संरचना के हिसाब से कितनी कैलरी की आपको जरूरत है जिससे तकरीबन 30 दिन केअंदर आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट बर्न हो और वजन कम हो जाए। 

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed