फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञों ने बताया: ये हैं बेली फैट कम करने के सबसे आसान तरीके, बिना दवाइयों और मेहनत के भी पा सकते हैं जल्द लाभ

Tue, 05 Jul 2022 12:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Jul 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Weight Loss Tips Healthy Drinking Habits To Loss Belly Fat In Hindi
बेली फैट कम करने के आसान तरीके - फोटो : istock

बेली फैट यानी कि पेट पर बढ़ी चर्बी न सिर्फ आपके लुक को खराब कर देती है, साथ ही सेहत से संबंधित इसके कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पेट की चर्बी आपके आंतों में वसा के संचय को दर्शाता है जिसे टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारक माना जाता है। इस तरह के गंभीर खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को शरीर पर जमा होने वाले अतिरिक्त वसा को कम करने के प्रयास करते रहने चाहिए। विशेषकर यदि आपका पेट बढ़ना शुरू हो रहा है तो इसे शुरुआत में ही कंट्रोल करने के उपाय शुरू कर दीजिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग कई तरह के प्रयास करते रहते हैं। दवाइयों के सेवन से लेकर आहार में बदलाव तक, इसके लिए कई तरह की कोशिशें की जाती है, पर क्या आप जानते हैं कि कुछ आसान से घरेलू ड्रिंक्स इस समस्या को कम करने में आपके लिए काफी सहायक हो सकते हैं?

इन पेय का नियमित सेवन करने के साथ लाइफस्टाइल को ठीक रखकर आप आसानी से शरीर के अतिरिक्त फैट को कम कर सकते हैं। यदि आप भी फ्लैट टमी पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आइए उन पेय के बारे में जानते हैं जिनका नियमित सेवन आपकी इसमें मदद कर सकता है।

Weight Loss Tips Healthy Drinking Habits To Loss Belly Fat In Hindi
बेली फैट कम करने के लिए पानी पिएं - फोटो : Pixabay

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें

दिन में खूब सारा पानी पीने की आदत आपके लिए विशेष लाभकारी मानी जाती है। शरीर का कुल वजन कम करना चाहते हैं या फिर पेट की चर्बी, खूब सारा पानी पीने की आदत बनाकर आपको इसमें लाभ मिल सकता है। ओबेसिटी जर्नल (सिल्वर स्प्रिंग) में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि जिन प्रतिभागियों ने कम कैलोरी वाले आहार का पालन करते हुए दिनभर में 4-5 लीटर पानी का सेवन किया, उनमें अन्य लोगों की तुलना में वजन कम होने की संभावना 40 फीसदी अधिक पाई गई।

Weight Loss Tips Healthy Drinking Habits To Loss Belly Fat In Hindi
वेट लॉस के लिए कैफीन के लाभ - फोटो : iStock

कैफीन का सेवन भी जरूरी

वैसे तो कैफीन के अधिक सेवन को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, पर कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कैफीन पेट की चर्बी को कम करने में सहायक हो सकता है। क्लिनिकल फिजियोलॉजिकल एंड फंक्शनल इमेजिंग जर्नल में प्रकाशित शोध में विशेषज्ञों ने पाया कि कैफीन, मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करने में मदद करता है, जिससे फैट बर्न करना आसान हो सकता है। अध्ययन में निष्कर्ष निकाला गया है कि जिन प्रतिभागियों ने संतुलित मात्रा में कैफीन का सेवन किया उनमें वजन बढ़ने की आशंका कम पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight Loss Tips Healthy Drinking Habits To Loss Belly Fat In Hindi
ग्रीन टी से कम कर सकते हैं वजन - फोटो : istock

ग्रीन-टी पीने  के लाभ

ग्रीन-टी को वर्षों से इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। ग्रीन-टी पीने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें कैटेचिन नामक विशेष एंटीऑक्सिडेंट होता है जो शरीर से अतिरिक्त फैट को कम करने में सहायक है। कैनेडियन फार्मास्युटिकल जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों ने नियमित रूप से ग्रीन-टी का सेवन किया उनमें अन्य लोगों की तुलना में वजन कम होने की दर अधिक पाई गई।

विज्ञापन
Weight Loss Tips Healthy Drinking Habits To Loss Belly Fat In Hindi
बेली फैट कम करने वाले पेय - फोटो : Pixels

गर्म पानी के साथ नींबू का सेवन

पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए सुबह उठकर गर्म पानी में नींबू मिलाकर इसका सेवन करना काफी कारगर हो सकता है। यह शरीर में जमा अतिरिक्त फैट को कम करने के साथ कैलोरी बर्न करने में भी काफी सहायक माना जाता है। नींबू पानी पीने को स्वास्थ्य विशेषज्ञ पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद मानते हैं। नियमित रूप से खाली पेट इसके सेवन की आदत बनाएं।



--------------
नोट: यह लेख यूनिसेफ द्वारा साझा की गई रिपोर्ट और सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed