सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Eye Health: आंखों में खुजली-जलन होने पर क्या करना चाहिए? कौन सी गलतियां बढ़ा सकती हैं दिक्कतें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 01 Mar 2026 12:42 PM IST
सार

आंखों में खुजली और जलन होना आम समस्या है, जो मौसम बदलने, एलर्जी, इंफेक्शन या लंबे समय तक स्क्रीन देखने की वजह से हो सकती है। क्या आप भी कुछ समय से इस तरह की समस्याओं से परेशान हैं? आइए जानते हैं कि इससे किस तरह से आराम पाया जा सकता है?

विज्ञापन
what causes eye itching and burning know aankhon mein jalan aur khujli ho to kya karen
आंखों की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। चूंकि ये अंग बहुत खास है इसलिए इसके खास देखभाल की भी जरूरत होती है। क्या आप आंखों की सही तरीक से देख-रेख कर रहे हैं? आंखों से संबंधित समस्याओं के आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर लोग आंखों की सेहत पर उतना ध्यान नहीं देते हैं जितना इसके लिए जरूरी है।



विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में 2.2 बिलियन (220 करोड़ः से ज्यादा लोगों को नजर की दिक्कत है। इसमें बच्चों की संख्या भी अधिक है, जिसके कारण उनकी क्वालिटी ऑफ लाइफ पर भी नकारात्मक असर हो सकता है। मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और उम्र से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

डॉक्टर कहते हैं, हम सभी आंखों में होने वाली आम समस्याओं जैसे जलन-खुजली, पानी आने को इग्नोर कर देते हैं, ये भी कुछ स्थितियों में गंभीर खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं जिसे लेकर सावधानी जरूरी है।

Trending Videos
what causes eye itching and burning know aankhon mein jalan aur khujli ho to kya karen
आंखों में होने वाली समस्याओं के कारण - फोटो : Adobe Stock

आंखों में खुजली और जलन की समस्या

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत चावला बताते हैं, आंखों में खुजली और जलन होना आम समस्या है। मौसम बदलने के दौरान एलर्जी-इंफेक्शन या लंबे समय तक स्क्रीन देखने की वजह ये दिक्कतें हो सकती हैं। 

आंखों में धूल-मिट्टी चले जाने या फिर धुआं-प्रदूषण के कारण भी जलन-खुजली आपको परेशान कर सकती है। आमतौर पर ये दिक्कतें अपने आप या हल्की फुल्की दवाओं से ठीक हो जाती हैं। पर अगर आपको कुछ दिनों तक आंखों में समस्याएं होती रहें तो इसे अनदेखा न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes eye itching and burning know aankhon mein jalan aur khujli ho to kya karen
आंखों में समस्या, जलन और खुजली - फोटो : Adobe Stock

आंखों में जलन-खुजली की वजह क्या है?

डॉक्टर चावला बताते हैं, आंखों में जलन और खुजली का सबसे आम कारण एलर्जी है। आंखों में संक्रमण के कारण भी ऐसी दिक्कतें हो सकती हैं। 
 

  • धूल, परागकण या प्रदूषण के संपर्क में आने से आंखों में जलन-चुभन हो सकती है। 
  • इसके अलावा बैक्टीरिया या वायरस से होने वाला कंजंक्टिवाइटिस भी जलन, लालिमा और पानी आने का कारण बनता है।
  • लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में सूखापन बढ़ जाता है, इसमें आंखों में  पर्याप्त मात्रा में आंसू नहीं बन पाते इस वजह से भी आंखों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
what causes eye itching and burning know aankhon mein jalan aur khujli ho to kya karen
आंखों का सही देखभाल जरूरी - फोटो : Freepik

आंखों की इन समस्याओं से आराम कैसे पाएं?

नेत्र विशेषज्ञ बताते हैं, आंखों में जलन-दर्द या लालिमा की समस्या अपने आप या कुछ आम उपायों से ठीक हो जाती हैं। 
 

  • हल्की जलन या खुजली होने पर आंखों को ठंडे और साफ पानी से धोएं।
  • डॉक्टर की सलाह से लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन कभी भी खुद से कोई ड्रॉप न लें।
  • आंखों से संबंधित खतरों को कम करने के लिए रोजाना खूब पानी पीना, संतुलित आहार लेना जरूरी है।
  • डाइट में विटामिन ए, ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें जरूर शामिल करें, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में सहायक हैं। 
  • यदि 2-3 दिन में आम उपायों से आराम न मिले तो आंखों की जांच के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
what causes eye itching and burning know aankhon mein jalan aur khujli ho to kya karen
आंखों की सेहत का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

आंखों की समस्याओं में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

डॉक्टर कहते हैं, आंखों में संक्रमण या एलर्जी के खतरे को कम करने के लिए आंखों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। 
 

  • हाथों को और चेहरे को अच्छे से साफ करें। 
  • आंखों को बार-बार छूने से बचें, क्योंकि हाथों में मौजूद कीटाणु संक्रमण फैला सकते हैं।
  • प्रदूषण या धूल भरी जगहों पर जा रहे हैं तो सनग्लासेस जरूर पहनें।  
  • आंखों में खुजली होने पर जोर से रगड़ना बिल्कुल नहीं चाहिए। इससे कॉर्निया को नुकसान पहुंच सकता है और संक्रमण बढ़ सकता है।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड आई ड्रॉप्स का उपयोग खतरनाक हो सकता है। 
  • घरेलू नुस्खों के नाम पर गुलाबजल या कोई भी अन्य तरल पदार्थ आंखों में न डालें।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed