पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eye Problems: आंखों की रोशनी चुरा सकती है ग्लूकोमा की बीमारी, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार?

Tue, 30 Jun 2026 08:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 30 Jun 2026 08:30 AM IST
सार

ग्लूकोमा के शुरुआती चरण में अधिकांश लोगों को कोई खास लक्षण महसूस ही नहीं होते। कई बार जब तक मरीज को पता चलता है, तब तक ऑप्टिक नर्व को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है।

विज्ञापन
what is glaucoma in eye myths and facts of glaucoma eye disease in hindi
आंखों की बीमारी - फोटो : Amarujala.com/AI

लाइफस्टाइल की गड़बड़ी ने हमारी पूरी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर देखा जा रहा है। यही कारण है कि अब कम उम्र के लोग यहां तक कि बच्चे भी कम या धुंधला दिखाई देने के साथ आंखों की कई बीमारियों का शिकार पाए जा रहे हैं।



ग्लूकोमा आंखों की ऐसी ही एक समस्या है जिसके मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ग्लूकोमा को काला मोतिय भी कहते हैं। यह बीमारी आंख की ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचाती है और इससे  अंधेपन का खतरा बढ़ जाता है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि ग्लूकोमा के शुरुआती चरण में अधिकांश लोगों को कोई खास लक्षण महसूस ही नहीं होते। कई बार जब तक मरीज को पता चलता है, तब तक ऑप्टिक नर्व को काफी नुकसान पहुंच चुका होता है। डॉक्टर कहते हैं, समय पर पहचान और सही उपचार ही आंखों की रोशनी बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

what is glaucoma in eye myths and facts of glaucoma eye disease in hindi
आंखों की बढ़ती समस्या - फोटो : Freepik.com

ग्लूकोमा की बढ़ती समस्या

ग्लूकोमा आंखों की गंभीर बीमारी है जिसमें आंख से मस्तिष्क तक दृश्य का संकेत पहुंचाने वाली ऑप्टिक नर्व धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगती है। 
 

  • ग्लूकोमा का सबसे आम कारण आंख के भीतर बनने वाले तरल  का सही तरीके से बाहर न निकल पाना है। 
  • इससे आंख के अंदर दबाव बढ़ सकता है और ऑप्टिक नर्व पर असर पड़ता है।
  • उम्र बढ़ना, परिवार में पहले से ग्लूकोमा की समस्या के अलावा डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर भी इसका खतरा बढ़ाने वाली हो सकती है। 


आमतौर पर लोगों को इस बीमारी के बारे में कम जानकारी होती है इसलिए कई बार अफवाह इसके इलाज में बाधा बन सकती है।

what is glaucoma in eye myths and facts of glaucoma eye disease in hindi
आंखों की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock
मिथ: ग्लूकोमा केवल बुजुर्गों को होता है
 
  • ग्लूकोमा का जोखिम उम्र बढ़ने के साथ जरूर बढ़ता है, लेकिन ग्लूकोमा किसी भी उम्र में हो सकता है। नवजात शिशुओं से लेकर युवा वयस्कों तक में भी इसके कुछ प्रकार देखे जाते हैं। इसलिए केवल उम्र के आधार पर खुद को सुरक्षित मान लेना सही नहीं है।


मिथ: आंख में दर्द नहीं है, इसलिए ग्लूकोमा नहीं हो सकता
  • ग्लूकोमा वर्षों तक बिना दर्द और बिना स्पष्ट लक्षण के बढ़ सकता है। इसलिए दर्द न होना बीमारी न होने का प्रमाण नहीं है। नियमित आंखों की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what is glaucoma in eye myths and facts of glaucoma eye disease in hindi
आंखों की बीमारी - फोटो : Freepik.com

मिथ: ग्लूकोमा का ऑपरेशन होने के बाद बीमारी हमेशा के लिए खत्म हो जाती है

ग्लूकोमा एक क्रॉनिक बीमारी है, सर्जरी या लेजर उपचार आंख के दबाव को नियंत्रित करने में मदद करते हैं । उपचार के बाद भी नियमित जांच और फॉलो-अप जरूरी रहते हैं। कई मरीजों को आगे भी आई ड्रॉप्स की आवश्यकता पड़ सकती है। इसलिए इलाज के बाद डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed