{"_id":"69f818172dbc323bb1087e29","slug":"what-to-eat-and-what-not-to-eat-in-empty-stomach-subah-khali-pet-kya-khaye-kya-nahi-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: खाली पेट किन चीजों का सेवन सही और किनका गलत? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: खाली पेट किन चीजों का सेवन सही और किनका गलत? यहां जानें सबकुछ
Mon, 04 May 2026 09:44 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 04 May 2026 09:44 AM IST
सार
Health Tips: अगर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपके लिए ये समझने की जरूरत है कि खाली पेट आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन
खाली पेट किन चीजों का सेवन सही और किनका गलत?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Health Tips: खाली पेट भोजन करना हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है। सही चीजे खाने से हमारी पाचन शक्ति मजबूत होती है, ऊर्जा बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। वहीं, गलत चीज़ें खाने से पेट में गैस, अम्लता, कब्ज और अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
खाली पेट किन चीजों का सेवन सही और किनका गलत?
- फोटो : Adobe Stock
खाली पेट किसका सेवन करें?
गुनगुना पानी + नींबू
गुनगुना पानी + नींबू
- गुनगुना पानी शरीर को हाइड्रेट करता है और नींबू इसमें विटामिन C जोड़ता है।
- यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
- नियमित सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है और सुबह ऊर्जा मिलती है।
खाली पेट किन चीजों का सेवन सही और किनका गलत?
- फोटो : Adobe Stock
भिगोए बादाम
- रात भर भिगोकर सुबह खाने से बादाम ज्यादा पोषक तत्व प्रदान करता है।
- यह मस्तिष्क की कार्य क्षमता और याददाश्त बढ़ाता है।
- शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खाली पेट किन चीजों का सेवन सही और किनका गलत?
- फोटो : Freepik.com
भिगी किशमिश
- यह खून को साफ करती है और हीमोग्लोबिन बढ़ाती है।
- कब्ज और पेट की गड़बड़ी को दूर करने में मदद करती है।
- प्राकृतिक शुगर होने के कारण शरीर को तुरंत एनर्जी देती है।
विज्ञापन
खाली पेट किन चीजों का सेवन सही और किनका गलत?
- फोटो : instagram
आंवला
- इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे बेहतरीन है।
- त्वचा, बाल और आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
- पाचन को दुरुस्त रखने के साथ यह शरीर को ठंडक भी देती है।