{"_id":"5be90b23bdec227eda0319f0","slug":"which-coffee-is-better-for-health-cold-coffee-or-hot-coffee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीने से पहले जान लें हॉट या कोल्ड, कौन सी कॉफी है सेहत के लिए अच्छी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पीने से पहले जान लें हॉट या कोल्ड, कौन सी कॉफी है सेहत के लिए अच्छी
Mon, 12 Nov 2018 11:03 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपको कौन सी कॉफी ज्यादा पसंद है? हॉट या कॉल्ड? खैर आपको जो भी पसंद हो, लेकिन एक स्टडी की मानें तो दोनों में से कोई एक ही हमारी सेहत के लिए अच्छी है। अब आप ये जानने के लिए बेताब हो रहे होंगे कि आखिर दोनों में से कौन सी कॉफी आपके लिए अच्छी है किसका आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं क्या रिसर्च क्या कहती है...
2 of 5
- फोटो : file photo
अगर आपको हॉट काफी पीना पसंद है तो आप खुश हो जाओ, क्योंकि थॉमस जेफर्सन यूनिवर्सिटी द्वारा किए गये रीसर्च के अनुसार हॉट ब्र्यू कॉफी कोल्ड कॉफी से बेहतर होती है। स्टडी में सामने आया है कि हॉट कॉफी में कोल्ड कॉफी के मुताबिक ज्यादा एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं।
3 of 5
- फोटो : file photo
स्टडी की को-ऑथर मेगन फुलर ने बताया, 'ब्र्यू में ज्यादा ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं।' रिसर्च में यह भी सामने आया है कि ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर कॉफी को अगर हम सामान्य मात्रा में लेंगे तो यह हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : file photo
बहुत सारे लोग कोल्ड काफी को हॉट के मुकाबले कम एसिडिक मानते हैं। शोधकर्ताओं ने इस बात पर भी स्टडी की जिसमें यह पता लगा कि कोल्ड और हॉट दोनोंकॉफी में एसिडिटी लेवल बराबर होता है। अगर आप भी यह सोचते थे कि कोल्ड काफी कम एसिडिक होती है तो ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : Instagram
आखिर में हम आपको बताना चाहेंगे कोल्ड कॉफी में बहुत ज्यादा कैफीन कंसंट्रेशन होता है, इसलिए जिन लोगों को नींद न आने की परेशानी है उन्हें इसको पीने से बचना चाहिए और अगर आप पी भी रहे हैं तो बैड पर जाने से कम से कम चार घंटे पहले इसे पीएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।