सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: बार-बार पड़ जाते हैं बीमार? आयुर्वेद की अमृत बेल आपके लिए हो सकती है बड़े काम की

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 08 Mar 2026 08:00 PM IST
सार

गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और इम्यून-बूस्टिंग गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण और कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। खासकर बदलते मौसम में होने वाले वायरल संक्रमण, कमजोरी और थकान में इसका सेवन लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
why giloy is called amrita know giloy se kya kya fayda hota hai
बार-बार बुखार से रहते हैं परेशान? - फोटो : Adobe Stock

मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव हो रहा है। गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है, दिन में गर्मी और शाम के वक्त हल्की सर्दी वाला ये मौसम आपको बीमार करने वाला हो सकता है। विशेषतौर पर जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उनको इस मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं बार-बार होती हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को अपनी सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए। 



आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जिन्हें शरीर के लिए प्राकृतिक औषधि माना जाता है। इन्हें प्रयोग में लाकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई रोगों को ठीक करने में मददगार हो सकता है। गिलोय उन्हीं में से एक है। इसे आयुर्वेद में अमृत बेल और अमृता के नाम से भी जाना जाता है। सदियों से इसका उपयोग बुखार, कमजोरी, पाचन संबंधी समस्याओं और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है।

आइए गिलोय से होने वाले फायदों को जान लेते हैं।

Trending Videos
why giloy is called amrita know giloy se kya kya fayda hota hai
कारगर औषधि है गिलोय - फोटो : Adobe stock

गिलोय हो सकती है आपके लिए बहुत फायदेमंद

आयुर्वेद के साथ मेडिकल साइंस ने भी माना है कि गिलोय हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और इम्यून-बूस्टिंग गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण और कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। बदलते मौसम में होने वाले वायरल संक्रमण, कमजोरी और थकान में इसका सेवन लाभकारी माना जाता है।

गिलोय को जूस, काढ़ा, पाउडर या टैबलेट के रूप में लिया जा सकता है। हालांकि किसी भी औषधि की तरह इसका सेवन भी सही मात्रा में और विशेषज्ञ की सलाह से करना बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why giloy is called amrita know giloy se kya kya fayda hota hai
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe stock photos

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

गिलोय को प्राकृतिक इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर बैक्टीरिया और वायरस से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।
 

  • गिलोय का उपयोग लंबे समय से बुखार और संक्रमण के इलाज में किया जाता रहा है। 
  • यह शरीर की सूजन कम करने और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकती है।
why giloy is called amrita know giloy se kya kya fayda hota hai
बुखार में गिलोय के फायदे - फोटो : Freepik.com

बुखार से मिलता है आराम

आयुर्वेद में, बुखार के लिए दो कारणों को जिम्मेदार पाया गया। पहला- अमा (खराब पाचन के कारण शरीर में विषाक्त की समस्या) और दूसरा कुछ बाहरी अवयवों के कारण होने वाली समस्या।
 

  • गिलोय बार-बार होने वाले बुखार को कम करने में मदद कर सकती है।
  • यह एंटी-इंफ्लामेटरी, ज्वरनाशक जड़ी-बूटी है जो संक्रमण से लड़ने के लिए आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ावा देती है जिससे बुखार को जल्दी ठीक करने में लाभ पाया जा सकता है। 



एंटी-डिप्रेशन और एंटी-इंफ्लामेटरी वाली बेल

मानसिक तनाव और चिंता को कम करने के लिए भी गिलोय उपयोगी है। यह आपके मन को शांत करता है। गिलोय में स्मृति और संज्ञानात्मक कार्यों को बढ़ाने की भी शक्ति होती है। इसके अलावा  गिलोय के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, गठिया और गाउट को कम करने में मदद करते हैं। जोड़ों के दर्द में गिलोय के चूर्ण का गर्म दूध के साथ सेवन करना फायदमंद पाया गया है। हालांकि ध्यान रखें किसी भी समस्या में विशेषज्ञ की सलाह पर ही किसी औषधि का सेवन करें।

विज्ञापन
why giloy is called amrita know giloy se kya kya fayda hota hai
शुगर कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Adobe Stock

डायबिटीज वालों के लिए लाभकारी

आयुर्वेद में, गिलोय को 'मधुनाशिनी' के रूप में जाना जाता है जिसका अर्थ है शर्करा का स्तर कम करने वाली। यानी कि यह औषधि ब्लड शुगर के स्तर को कम करके डायबिटीज की समस्या में लाभकारी हो सकती है। 
 

  • गिलोय, इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करती है जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। 
  • गिलोय मधुमेह की जटिलताओं जैसे अल्सर, गुर्दे की समस्याओं के लिए भी उपयोगी है।




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed