सब्सक्राइब करें

क्या आपको भी ठंडी चीज खाने से होती है दांतों में झनझनाहट? विशेषज्ञों से जानें क्या है इसका कारण

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 02 Apr 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
why something cold cause tingling in teeth
दांत में दर्द - फोटो : freepick

आपको भी कुछ ठंडी चीज जैसे आइसक्रीम खाने या ठंडा पानी पीने से दांतों में तेज झनझनाहट महसूस होती होगी। आमतौर पर इसे दांतों की संवेदनशील से जोड़कर देखा जाता है। दांतों के विशेषज्ञ यह भी मानते रहे हैं कि इस तरह का अनुभव होना इस बात का संकेत होता है कि आपके दांतों की बाहरी परत को क्षति पहुंच रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि ठंडी चीजों को खाने के दौरान ऐसा महसूस क्यों होता है? हाल ही में हुए एक शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि दांतों को महसूस होने वाली इस प्रकार की दर्द और झनझनाहट वाली संवेदनाओं का मुख्य कारण एक विशेष तरह का प्रोटीन होता है। इस अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञों ने जल्द ही इस तरह के दर्द से छुटकारा दिलाने वाले उपचार पद्धति की खोज करने की उम्मीद जताई है।

Trending Videos
why something cold cause tingling in teeth
sdf

सारा खेल प्रोटीन का है
जर्नल साइंस एडवांस में छपे एक शोध के मुताबिक दांतों के अंदर कोशिकाओं की सतह में मौजूद एक प्रोटीन, ठंडी चीजों के कारण महसूस होने वाले दर्द का प्रमुख कारण है। इस प्रोटीन को टीआरपीसी-5 के नाम से जाना जाता है। जर्मनी की फ्रेड्रिक एलेक्जेंडर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. कैथरीना जिमरमैन ने बताया था कि टीआरपीसी-5 प्रोटीन का निर्माण कोशिकाओं के द्वारा ही किया जाता है। यह प्रोटीन ठंड के प्रति संवेदनशील होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why something cold cause tingling in teeth
दांत - फोटो : getty images

ठंड का अनुभव क्यों होता है?
विशेषज्ञों का मानना है कि जब इस प्रोटीन का संपर्क किसी ठंडी चीज से होता है तब एक चैनल बनाकर प्रोटीन (टीआरपीसी-5) कण झिल्ली के पार बहने लगते हैं। दांतों में झनझनाहट और तेज दर्द इसी वजह से होता है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी टीआरपीसी-5 जैसे ठंडे रिसेप्टर मौजूद हो सकते हैं, जो संवेदनशीलता का अनुभव कराते हैं। 

why something cold cause tingling in teeth
xfgv

दांतों में कैसे होता है ठंड का असर 
विशेषज्ञों के इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। हालांकि अब तक माना जाता रहा है कि  तापमान में बदलाव के कारण दांतों के अंदर मौजूद तरल पदार्थ पर दबाव पड़ता है जिससे नसों में प्रतिक्रिया सक्रिय होती जाती है। चूहों पर भी किए गए अध्ययन में विशेषज्ञों को टीआरपीसी-5  प्रोटीन का असर देखने को मिला है, लेकिन इंसानों में इसका प्रभव कैसे होता है, इस बारे में और अधिक शोध की आवश्यकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed