सब्सक्राइब करें

Health Tips: सर्दियों में क्रॉनिक कब्ज से आराम पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 02 Jan 2026 04:45 PM IST
सार

Constipation In Winter: कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। सर्दियों में कब्ज से राहत पाने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं, मगर फिर भी पूरी तरह आराम नहीं पाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से बिना दवा के कब्ज को दूर करने के उपाय जानते हैं।

विज्ञापन
Winter Constipation Relief Home Remedies Check Doctor Approved Home Remedies
कब्ज की समस्या - फोटो : Amar Ujala

Doctor Approved Constipation Remedies: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी के साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं, विशेषकर क्रोनिक कब्ज के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों के मौसम में कब्ज की समस्या में लगभग 30-40% तक की वृद्धि देखी जाती है। इसके पीछे कई वैज्ञानिक और व्यवहारिक कारण हैं।



ठंड के कारण हमारी शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है, जिससे आंतों की गतिशीलता धीमी पड़ जाती है। इसके अलावा, प्यास कम लगने के कारण हम पानी का सेवन बहुत कम कर देते हैं, जो मल को कठोर बना देता है। साथ ही सर्दियों में भारी और तैलीय भोजन का सेवन बढ़ जाता है, जिसे पचाना शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।

इन सभी कारणों से पेट साफ न होने, गैस और पेट फूलने की समस्या बनी रहती है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बेहद प्रभावी और आसान घरेलू उपाय साझा किए हैं, जो भीषण ठंड में भी आपके पाचन तंत्र को सुचारू बनाए रख सकते हैं। आइए इस लेख में उन्हीं उपायों के बारे में एक-एक करके जानते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)


Trending Videos
Winter Constipation Relief Home Remedies Check Doctor Approved Home Remedies
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock

सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी से करें
डॉ. सोलंकी के अनुसार कब्ज से राहत पाने का सबसे पहला और प्रभावी नियम है, सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीना। ठंड में आंतों की मांसपेशियां संकुचित हो जाती हैं। गुनगुना पानी इन मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक 'नेचुरल स्टिमुलेटर' की तरह काम करता है, जिससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।


ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर में 'काल बना कालरा', डॉक्टर से जानिए कैसे करें बचाव और कितना सुरक्षित है आरओ का पानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Constipation Relief Home Remedies Check Doctor Approved Home Remedies
चिया सिड्स - फोटो : Adobe Stock

दैनिक फाइबर त्रिकोण का पालन
पाचन को दुरुस्त रखने के लिए डॉ. सोलंकी 'फाइबर त्रिकोण' अपनाने की सलाह देती हैं। इसमें हर दिन एक ताजा फल, एक कटोरी हरी सब्जी और थोड़े भिगोए हुए बीजों (जैसे चिया या अलसी) का सेवन अनिवार्य है। फाइबर मल को सॉफ्ट और बल्की बनाता है, जिससे वह आंतों में फंसता नहीं है और बिना किसी रुकावट के बाहर निकल जाता है।


ये भी पढ़ें- Cough Syrups: डॉक्टर की पर्ची के बगैर नहीं मिलेगा कफ सिरप; OTC बिक्री पर सख्ती; मानदंडों के साथ मसौदा जारी
Winter Constipation Relief Home Remedies Check Doctor Approved Home Remedies
नट्स और दूध - फोटो : Freepik.com

दूध और घी का मेल
क्रोनिक कब्ज के लिए रात को सोने से पहले एक गिलास गाय के दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीना सबसे उत्तम है। यह आंतों में लुब्रिकेशन (चिकनाई) पैदा करता है। अगर आप लैक्टोज इंटॉलरेंट हैं, तो आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर ले सकते हैं। यह उपाय अगली सुबह बिना किसी जोर के पेट साफ करने में चमत्कारिक रूप से मदद करता है।

विज्ञापन
Winter Constipation Relief Home Remedies Check Doctor Approved Home Remedies
इसबगोल - फोटो : Adobe Stock

स्टूल सॉफ्टनिंग फूड और इसबगोल
आहार में सुधार करते हुए डॉ. सोलंकी मूंग की दाल और दलिया जैसे 'स्टूल सॉफ्टनिंग फूड' लेने की सलाह देती हैं। ये खाद्य पदार्थ पचने में हल्के होते हैं और पेट पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालते। अगर कब्ज बहुत पुराना है, तो रात को सोने से पहले इसबगोल की भूसी का सेवन भी किया जा सकता है, जो आंतों की सफाई के लिए प्राकृतिक झाड़ू की तरह काम करता है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed