सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pregnancy Diet Tips: प्रेगनेंसी में परहेज जरूरी! गर्भावस्था में ये फूड्स बन सकते हैं नुकसानदायक

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 15 Apr 2026 09:47 AM IST
सार

Pregnancy Diet Tips: अगर आप या आपके घर में कोई गर्भवती है, तो उन्हें अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान किन चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Woman Health tips Foods to Avoid During Pregnancy for a Healthy Baby
गर्भवती महिलाओं को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : AI
 Pregnancy Diet Tips: गर्भावस्था हर महिला के जीवन का बेहद खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान मां का स्वास्थ्य सीधे तौर पर शिशु के विकास को प्रभावित करता है, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।


हम ऐसा इसलिए बता रहे हैं क्योंकि कई बार अनजाने में महिलाएं ऐसी चीजों का सेवन कर लेती हैं, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। यही कारण है कि डॉक्टर और विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं को संतुलित और सुरक्षित आहार लेने की सलाह देते हैं। 

कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जिनमें बैक्टीरिया या हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भपात, इंफेक्शन या बच्चे के विकास में रुकावट पैदा कर सकते हैं। इसलिए सही जानकारी और जागरूकता बहुत जरूरी है। यहां हम आपको इसी की जानकारी देंगे। 

 
Trending Videos
Woman Health tips Foods to Avoid During Pregnancy for a Healthy Baby
गर्भवती महिलाओं को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
कच्चा या अधपका भोजन

गर्भावस्था के दौरान कच्चा या अधपका मांस, अंडा और बिना पाश्चराइज किया हुआ दूध बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। इनमें साल्मोनेला और लिस्टेरिया जैसे खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। इससे मां को उल्टी, दस्त और बुखार हो सकता है, और गंभीर मामलों में यह संक्रमण बच्चे तक पहुंचकर उसके विकास को प्रभावित कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman Health tips Foods to Avoid During Pregnancy for a Healthy Baby
गर्भवती महिलाओं को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : Adobe stock
ज्यादा कैफीन

कैफीन का अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है। दिनभर में ज्यादा चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक लेने से कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे गर्भपात या बच्चे का वजन कम होने का खतरा रहता है। विशेषज्ञ आमतौर पर 200 mg से ज्यादा कैफीन न लेने की सलाह देते हैं।

 
Woman Health tips Foods to Avoid During Pregnancy for a Healthy Baby
गर्भवती महिलाओं को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : instagram
पैकेज्ड और जंक फूड

चिप्स, बर्गर, पिज्जा और अन्य फास्ट फूड में ट्रांस फैट, प्रिज़र्वेटिव्स और अधिक नमक-शुगर होती है। ये न सिर्फ वजन बढ़ाते हैं बल्कि ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को भी असंतुलित कर सकते हैं, जिससे गर्भावस्था में जटिलताएं बढ़ सकती हैं।

 
विज्ञापन
Woman Health tips Foods to Avoid During Pregnancy for a Healthy Baby
गर्भवती महिलाओं को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : इंस्टाग्राम
पपीता और अनानास 

कच्चा पपीता और ज्यादा मात्रा में अनानास का सेवन गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकता है। खासकर शुरुआती महीनों में यह गर्भपात का जोखिम बढ़ा सकता है। हालांकि पका हुआ पपीता सीमित मात्रा में सुरक्षित माना जाता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed