सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hair Care: धूप से बालों को कैसे बचाएं? ध्यान रखें ये बातें वरना होगी मुश्किल

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 21 Apr 2026 01:06 PM IST
सार

Tips For Protect Your Hair: तेज भीषण गर्मी से अब लोगों की हालत बेहाल होने लगी है। ऐसे में आपको अपनी सेहत के साथ-साथ बालों का ध्यान रखने की जरूरत है। यहां हम आपको इसी बारे मे जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
tips for protect your hair in heat waves in hindi garmi me hair care kaise kare
धूप से बालों को कैसे बचाएं? - फोटो : AI
Tips For Protect Your Hair: भीषण गर्मी का असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि बालों और स्कैल्प की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण मिलकर बालों को कमजोर, रूखा और बेजान बना देते हैं। इस मौसम में अक्सर लोगों को बाल झड़ने, डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 


अगर समय रहते बालों की सही देखभाल न की जाए तो यह समस्या और बढ़ सकती है। गर्मियों में स्कैल्प ज्यादा ऑयली हो जाता है, जिससे बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। 

इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में बालों की साफ-सफाई, सही तेल और घरेलू उपायों पर ध्यान दिया जाए। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर आप अपने बालों को गर्मी के नुकसान से बचा सकते हैं और उन्हें स्वस्थ व मजबूत बनाए रख सकते हैं।
 
Trending Videos
tips for protect your hair in heat waves in hindi garmi me hair care kaise kare
धूप से बालों को कैसे बचाएं? - फोटो : Adobe stock
नियमित सफाई जरूरी

गर्मी के मौसम में पसीना, धूल और प्रदूषण बालों की जड़ों में जम जाते हैं, जिससे स्कैल्प गंदा और चिपचिपा हो जाता है। अगर समय पर सफाई न की जाए तो डैंड्रफ, खुजली और बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। हफ्ते में 2–3 बार हल्के शैम्पू से बाल धोने से स्कैल्प साफ रहता है और बालों की सेहत बेहतर बनी रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for protect your hair in heat waves in hindi garmi me hair care kaise kare
धूप से बालों को कैसे बचाएं? - फोटो : Adobe stock
हल्का तेल लगाएं

नारियल या बादाम तेल से हल्की मालिश करने से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। हालांकि, गर्मियों में ज्यादा तेल लगाने से स्कैल्प चिपचिपा हो सकता है और धूल ज्यादा चिपक सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही तेल लगाना चाहिए।

 
tips for protect your hair in heat waves in hindi garmi me hair care kaise kare
धूप से बालों को कैसे बचाएं?
धूप से बचाव करें

तेज धूप बालों की प्राकृतिक नमी को कम कर देती है, जिससे बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से हेयर डैमेज भी बढ़ सकता है। इसलिए बाहर निकलते समय स्कार्फ, टोपी या छाता का इस्तेमाल करना बालों को सुरक्षित रखता है।

 
विज्ञापन
tips for protect your hair in heat waves in hindi garmi me hair care kaise kare
धूप से बालों को कैसे बचाएं? - फोटो : Adobe Stock
सही खानपान अपनाएं

बालों की सेहत अंदर से मजबूत आहार पर निर्भर करती है। प्रोटीन, विटामिन-बी, आयरन और मिनरल्स से भरपूर भोजन बालों की ग्रोथ में मदद करता है। हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed