सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सभी महिलाओं के आहार में जरूर होने चाहिए ये तीन पोषक तत्व, कई बीमारियों से मिलेगी सुरक्षा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Jan 2025 07:10 PM IST
सार

महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सही और पौष्टिक आहार न केवल ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि महिलाओं को उनके विभिन्न जीवन चरणों (जैसे मासिक धर्म, गर्भावस्था, स्तनपान और रजोनिवृत्ति) के दौरान बीमारियों से बचाए रखने में भी मदद करते हैं।

विज्ञापन
Women Nutrition Foods to Include in Diet for Better Health know vitamins and minerals needed for women
महिलाओं के खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन बहुत आवश्यक माना जाता है। जब बात महिलाओं के सेहत की हो तो ये और भी आवश्यक हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं में मासिक धर्म चक्र आदि के कारण आयरन की कमी और एनिमिया का खतरा अधिक रहता है। इसके अलावा हार्मोनल परिवर्तन के कारण हड्डियों, डायबिटीज और हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं भी अधिक देखी जाती हैं। इन सभी बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए कम उम्र से ही खान-पान में सुधार करना बहुत आवश्यक हो जाता है।



महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार का महत्वपूर्ण योगदान होता है। सही और पौष्टिक आहार न केवल ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि महिलाओं को उनके विभिन्न जीवन चरणों (जैसे मासिक धर्म, गर्भावस्था, स्तनपान और रजोनिवृत्ति) के दौरान बीमारियों से बचाए रखने में भी मदद करते हैं।  महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए कुछ खास विटामिन्स, खनिजों और पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

आइए इस बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
Women Nutrition Foods to Include in Diet for Better Health know vitamins and minerals needed for women
थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए खान-पान रखें ठीक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं को अपने आहार में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखा जा सके। अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक आहार के सेवन के साथ नियमित व्यायाम और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना भी जरूरी है।

20 की उम्र से ही दैनिक आहार में कुछ पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कि आपकी अच्छी सेहत के लिए कौन-कौन से पोषक तत्व सबसे जरूरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Women Nutrition Foods to Include in Diet for Better Health know vitamins and minerals needed for women
कैल्शियम वाली चीजें खाएं - फोटो : freepik.com

कैल्शियम वाली चीजें खाएं

कैल्शियम आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। खासकर, रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में हड्डियों का घनत्व कम होने लग जाता है जिससे गठिया-ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ता है। आहार में कैल्शियम वाली चीजों को शामिल करना आपकी अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

कैल्शियम से भरपूर आहार मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र को ठीक रखने में भी मदद करते हैं।  कैल्शियम के लिए दूध, दही और पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, मेथी, बथुआ) और बादाम आदि का सेवन करें। 

Women Nutrition Foods to Include in Diet for Better Health know vitamins and minerals needed for women
आहार को रखें ठीक - फोटो : Freepik.com

एनीमिया से बचने के लिए जरूरी है आयरन 

आयरन महिलाओं के लिए खासतौर पर जरूरी है क्योंकि मासिक धर्म के दौरान शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से एनीमिया होने का खतरा रहता है। आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है जिसकी मदद से सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचता है। जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उन्हें थकान और कमजोरी सहित कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

आयरन की कमी को दूर करने के लिए हरी सब्जियां (जैसे ब्रोकली, पालक), अनार, चुकंदर और सेब जैसे फल, मांस और मछली के साथ नट्स का सेवन करें।

विज्ञापन
Women Nutrition Foods to Include in Diet for Better Health know vitamins and minerals needed for women
पौष्टिक आहार के करें सेवन - फोटो : Freepik.com

फोलिक एसिड बहुत जरूरी

फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भ्रूण के विकास और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स को रोकने में मदद करता है। फोलिक एसिड नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी करता है। ये बच्चे में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास के लिए जरूरी है। महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने और कमजोरी दूर करने के लिए ये पोषक तत्व महत्वपूर्ण है। 

फोलिक एसिड प्राप्त करने के लिए संतरे, केले जैसे फल और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। दालें और बीन्स के साथ अंडे और मछली को भी आहार का हिस्सा जरूर बनाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed