{"_id":"6a1fa87e17ff8566440880bb","slug":"world-bicycle-day-2026-do-cycling-help-in-weight-loss-kya-cycle-chalane-se-weight-kam-hota-hai-2026-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Bicycle Day 2026: क्या साइकिल चलाने से वास्तव में होता है वेट लॉस?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Bicycle Day 2026: क्या साइकिल चलाने से वास्तव में होता है वेट लॉस?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:47 AM IST
सार
World Bicycle Day 2026: आज विश्व साइकिल दिवस के मौके पर हम आपका ये संशय दूर करेंगे कि क्या वाकई साइकिल चलाने से वजन कम होता है या नहीं।
विज्ञापन
क्या साइकिल चलाने से वास्तव में होता है वेट लॉस?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
World Bicycle Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता मोटापा और अनहेल्दी लाइफस्टाइल बड़ी चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में कई लोग वजन घटाने के लिए जिम, डाइट और महंगे फिटनेस प्लान अपनाते हैं, लेकिन क्या सिर्फ साइकिल चलाकर भी वजन कम किया जा सकता है?
क्या साइकिल चलाने से वास्तव में होता है वेट लॉस?
- फोटो : Freepik.com
साइकिलिंग कैसे करती है वेट लॉस में मदद?
साइकिल चलाने के दौरान शरीर की बड़ी मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है। जब शरीर जरूरत से ज्यादा कैलोरी खर्च करता है, तो वह ऊर्जा के लिए जमा फैट का इस्तेमाल करने लगता है। यही प्रक्रिया धीरे-धीरे वजन कम करने में मदद करती है। नियमित साइकिलिंग मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाती है, जिससे शरीर लंबे समय तक कैलोरी बर्न करता रहता है।

Trending Videos
क्या साइकिल चलाने से वास्तव में होता है वेट लॉस?
- फोटो : Freepik.com
30 मिनट साइकिल चलाने से कितनी कैलोरी बर्न होती है?
कैलोरी बर्न व्यक्ति के वजन, उम्र और साइकिल चलाने की गति पर निर्भर करती है। आमतौर पर-
यदि साइकिलिंग के साथ संतुलित आहार भी लिया जाए तो वजन घटाने के परिणाम और बेहतर हो सकते हैं।
कैलोरी बर्न व्यक्ति के वजन, उम्र और साइकिल चलाने की गति पर निर्भर करती है। आमतौर पर-
- हल्की गति से साइकिलिंग: 150-250 कैलोरी
- मध्यम गति से साइकिलिंग: 200-350 कैलोरी
- तेज गति से साइकिलिंग: 400-700 कैलोरी प्रति घंटा
यदि साइकिलिंग के साथ संतुलित आहार भी लिया जाए तो वजन घटाने के परिणाम और बेहतर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या साइकिल चलाने से वास्तव में होता है वेट लॉस?
- फोटो : AI Generated
वेट लॉस के लिए कितनी देर साइकिल चलानी चाहिए?
विशेषज्ञों के अनुसार:
विशेषज्ञों के अनुसार:
- शुरुआती लोग 20 से 30 मिनट प्रतिदिन से शुरुआत करें।
- फिटनेस बनाए रखने के लिए 45 मिनट साइकिल चलाना पर्याप्त है।
- वजन घटाने के लिए सप्ताह में कम से कम 5 दिन, 45 से 60 मिनट साइकिल चलाना फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
क्या साइकिल चलाने से वास्तव में होता है वेट लॉस?
- फोटो : AI
साइकिलिंग के अन्य स्वास्थ्य लाभ
----------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
- साइकिलिंग एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो हृदय की कार्यक्षमता बढ़ाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है।
- नियमित शारीरिक गतिविधि ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक होती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है।
- साइकिलिंग के दौरान शरीर एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज करता है, जिसे "फील गुड हार्मोन" कहा जाता है। इससे तनाव और चिंता कम हो सकती है।
- पैरों, जांघों और कमर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ यह शरीर की सहनशक्ति भी बढ़ाती है।
- साइकिल एक इको-फ्रेंडली परिवहन साधन है। इसका उपयोग करने से ईंधन की बचत होती है और वायु प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।