मां और शिशु को समर्पित अगस्त महीने का पहला हफ्ता ब्रेस्ट फीडिंग वीक के रूप में मनाया जाता है। मां का दूध बच्चे के लिए किसी भी वरदान से कम नहीं होता है। बच्चे के पैदा होते ही सबसे पहले पीले रंग का दूध जो मां की छाती से उतरता है वो उसके शिशु को कई जानलेवा बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति प्रदान करता है।आइए जानते हैं ब्रेस्ट फीड करवाते समय महिलाओं को किन खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
ब्रेस्ट फीड करवाते समय इन 5 बातों का महिलाएं रखें खास ख्याल, बच्चे के साथ मां भी रहेगी फिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेस्ट में अगर चोट लग जाए तो उसकी वजह से होने वाली जलन या खुजली को मिटाने के लिए सबसे पहले निप्पल पर घी लगा लें। इसके अलावा यह फटे हुए निप्पल को भी ठीक करने का एक आसान उपाय है।इसके अलावा महिलाएं हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि प्रसव के बाद कभी भी बहुत टाइट ब्रा नहीं पहने। ऐसा करने से बच्चे को दूध पिलाने में परेशानी हो सकती है। साथ ही ब्रेस्ट पर पसीने की वजह से रैश और खुजली होने लगेगी इसलिए हमेशा आरामदेह ब्रा पहननी चाहिए।