सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kidney Cancer Day: हर साल करीब 1.75 लाख लोगों की किडनी कैंसर से हो जाती है मौत, ये आदतें हैं सबसे बड़ा कारण

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

  • किडनी कैंसर के बढ़ते जोखिमों, रोगियों की देखभाल और इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल जून महीने के तीसरे गुरुवार को विश्व किडनी कैंसर दिवस मनाया जाता है।
  • किडनी कैंसर दुनियाभर में 13वां सबसे आम कैंसर है। इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
world kidney cancer day 2025 what causes kidney cancer and how to prevent it
विश्व किडनी कैंसर दिवस - फोटो : Adobe stock

Kidney Cancer Day: कैंसर वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण बना हुआ है। हर साल तमाम प्रकार के कैंसर के कारण लगभग एक करोड़ लोगों की मौत हो जाती है। इस बीमारी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि कैंसर शरीर के कई हिस्सों में हो सकता है। किडनी में कैंसर होने के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है। 



किडनी कैंसर, विशेष रूप से रीनल सेल कार्सिनोमा, दुनियाभर में 13वां सबसे आम कैंसर है। यह सभी नए कैंसर मामलों का लगभग 2.4% है। वैश्विक स्तर पर, हर साल किडनी कैंसर के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आते हैं और 1.75 लाख लोगों की मौत हो जाती है। आंकड़ों के मुताबिक पश्चिमी देशों में, खासतौर पर यूरोप, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान में किडनी कैंसर का जोखिम सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

किडनी कैंसर के बढ़ते जोखिमों, रोगियों की देखभाल और इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल जून महीने के तीसरे गुरुवार को विश्व किडनी कैंसर दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी कुछ गड़बड़ आदतें और लापरवाही के कारण इस कैंसर का जोखिम बढ़ गया है जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Trending Videos
world kidney cancer day 2025 what causes kidney cancer and how to prevent it
किडनी की बढ़ती बीमारियां - फोटो : Freepik.com

किडनी में कैंसर के बढ़ते मामलों के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर के अन्य अंगों की ही तरह से किडनी में भी कैंसर हो सकता है। किडनी की कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि कैंसर का रूप लेती है, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए। रीनल सेल कार्सिनोमा किडनी कैंसर का सबसे आम प्रकार है, वहीं छोटे बच्चों में विल्म्स ट्यूमर नामक किडनी कैंसर विकसित होने की आशंका अधिक होती है।

हर साल किडनी कैंसर की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसका एक कारण पहले की तुलना में प्रभावी टेस्ट का बढ़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world kidney cancer day 2025 what causes kidney cancer and how to prevent it
किडनी और इससे संबंधित बीमारियां - फोटो : Freepik.com

आखिर क्यों होता है ये कैंसर, कौन सी आदतें जिम्मेदार?

किडनी में कैंसर क्यों होता है ये अब तक बहुत स्पष्ट नहीं है। आमतौर पर किडनी कैंसर तब होता है जब किडनी में कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन होता है। इसके लिए कई कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है। कुछ लोगों में किडनी कैंसर होने का खतरा अधिक देखा जाता रहा है जिसे लेकर विशेष सावधानी जरूरी है।

डॉक्टर बताते हैं, उम्र के साथ किडनी कैंसर का जोखिम बढ़ता है। इसके अलावा धूम्रपान करने वालों में किडनी कैंसर का जोखिम अधिक होता है। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियां और कुछ वंशानुगत स्थितियां भी किडनी कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। 

सबसे जरूरी बात अगर माता-पिता या भाई-बहन जैसे परिवार के लोगों में पहले से किसी को यह बीमारी रही हो, तो अन्य लोगों को और सावधान हो जाना चाहिए।

world kidney cancer day 2025 what causes kidney cancer and how to prevent it
किडनी में दिक्कतों की करें पहचान - फोटो : Freepik.com

समय पर पहचान होने से बच सकती है जान

डॉक्टर कहते हैं, कैंसर के मामलों का अगर समय पर पता चल जाए तो इससे इलाज और जान बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप किडनी की सेहत और शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान देते रहें। किडनी कैंसर के लक्षण आमतौर शुरुआत में बहुत स्पष्ट नहीं होते हैं और समय के साथ विकसित होते हैं।

पेशाब से खून आता है या फिर इसका रंग अक्सर गुलाबी, लाल या कोला जैसा है तो इसे अनदेखा न करें। इन समस्याओं के साथ भूख न लगना, पीठ या बगल में दर्द बना रहना, थकान और बिना किसी कारण के वजन कम होना भी अलार्मिंग माना जाता है।

विज्ञापन
world kidney cancer day 2025 what causes kidney cancer and how to prevent it
किडनी की देखभरा - फोटो : Adobe stock

इस कैंसर से बचाव कैसे करें?

डॉक्टर कहते हैं, वैसे तो किडनी कैंसर को रोकने का कोई निश्चित तरीका नहीं है, लेकिन कुछ उपायों की मदद से आप अपने जोखिम को कम कर सकते हैं।

  • सबसे पहले शराब और धूम्रपान छोड़ दें, इन दोनों के कारण सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
  • आहार पर विशेष ध्यान देते रहना जरूरी है। फल और सब्जियां खूब खाएं। विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करें। 
  • नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाएं। व्यायाम न करने से वजन बढ़ता है जो कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण है।
  • किडनी से संबंधित समस्याओं से बचाव के लिए ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल रखने वाले उपाय करें।




-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed