सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

World Malaria Day 2026: कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Thu, 23 Apr 2026 10:31 AM IST
सार

World Malaria Day 2026: हर साल अप्रैल के महीने में मलेरिया दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज भी लोग इस घातक बीमारी के प्रति जागरूक नहीं हैं। ऐसेे में यहां हम आपको इसके बारे में हर डिटेल बताएंगे। 

विज्ञापन
world malaria day 2026 know its history significance and theme
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : AI
World Malaria Day 2026: हर साल अप्रैल के महीने में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूक करने और इसके रोकथाम के उपायों को फैलाने के लिए समर्पित है। मलेरिया, जिसे मच्छर जनित बिमारी कहा जाता है, दुनिया के कई देशों में अभी भी जानलेवा साबित हो रही है।


हर साल लाखों लोग मलेरिया से प्रभावित होते हैं, लेकिन सही जानकारी और बचाव के तरीकों के अभाव में यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस दिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ, सरकारी और गैर-सरकारी संगठन मलेरिया से बचाव, समय पर उपचार और मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को शिक्षित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं। जागरूकता बढ़ाने से न केवल जान बचती है, बल्कि समाज में मलेरिया जैसी बीमारियों का नियंत्रण भी आसान होता है।

 
Trending Videos
world malaria day 2026 know its history significance and theme
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : amar ujala
वर्ल्ड मलेरिया डे का इतिहास

वर्ल्ड मलेरिया डे हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है। 2000 में अफ्रीकी देशों में इसे अफ्रीका मलेरिया डे के रूप में मनाना शुरू किया गया। इसके बाद इसे पहली बार 2008 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक स्तर पर शुरू किया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
world malaria day 2026 know its history significance and theme
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : Freepik.com
वर्ल्ड मलेरिया डे का महत्व

मलेरिया दुनिया के कई देशों में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। यह मच्छर जनित बीमारी है और समय पर उपचार न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है। वर्ल्ड मलेरिया डे मनाने का उद्देश्य लोगों को मलेरिया से बचाव, सुरक्षित उपाय और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक करना है। यह दिन सरकारों, NGOs और स्वास्थ्य संगठनों को मलेरिया नियंत्रण और रोकथाम में सामूहिक प्रयास करने की प्रेरणा देता है।

 
world malaria day 2026 know its history significance and theme
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : istock
इस साल की थीम क्या है?

Driven to End Malaria: Now We Can. Now We Must.” इस थीम के तहत, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और उसके साझेदार यह संदेश देते हैं कि मलेरिया को खत्म करना संभव है और अब हमें इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।   

 
विज्ञापन
world malaria day 2026 know its history significance and theme
कब मनाया जाता है मलेरिया दिवस? - फोटो : Freepik.com
मलेरिया के लक्षण?

अगर किसी को मलेरिया के लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, कमजोरी या उल्टी दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। जल्दी उपचार शुरू करने से मलेरिया गंभीर रूप नहीं लेता और जान बचाई जा सकती है। समय पर इलाज जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और संक्रमण फैलने से रोका जा सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed