{"_id":"64cc7ed4d47c82a2900ccd1e","slug":"friendship-day-2023-best-online-gift-for-best-friend-who-far-away-2023-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Friendship Day 2023: दूर बैठे दोस्त को कराना है उसके खास होने का एहसास तो ऑनलाइन भेजें ये तोहफे","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Friendship Day 2023: दूर बैठे दोस्त को कराना है उसके खास होने का एहसास तो ऑनलाइन भेजें ये तोहफे
Friendship Day 2023: हर साल भारत देश में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे यानी कि मित्रता दिवस मनाया जाता है। ये दिन उस दोस्ती का जश्न मनाता है, जो हर बुरे वक्त में भी काम आती है। दरअसल, हर किसी की जिंदगी में कुछ ऐसे दोस्त होते हैं, जो उस वक्त भी आपके साथ खड़े होते हैं, जब कई बार आपका परिवार भी आपका साथ छोड़ देता है। ये मुसीबत के समय आपको हौसला देते हैं।
स्कूल से कॉलेज तक चलने वाली इस दोस्ती में उस वक्त दूरियां आने लगती हैं, जब सभी अपने-अपने करियर और नौकरी की आपाधापी में अलग-अलग जगह चले जाते हैं। कई लोग तो शादी करके दूसरे शहर में चले जाते हैं। ऐसे में लोग अपने दोस्त को ये एहसास नहीं करा पाते कि वो उनके लिए कितने अहम हैं। इसी के चलते आपकी इस परेशानी का हल हम आपको देने जा रहे हैं। अगर आपका दोस्त आपसे दूर रहता है तो आप इस फ्रेंडशिप डे के दिन ऑनलाइन गिफ्ट भेजकर उसे उसके खास होने का एहसास करा सकते हैं।
2 of 7
गिफ्ट
- फोटो : Istock
फ्रेंडशिप पेंडेंट
इस तरह के पेंडेट लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए मिल जाते हैं। आप अगर अपने सबसे खास दोस्त को उसके खास होने का एहसास कराना चाहते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन ही फ्रेंडशिप पेंडेंट भेजें।
3 of 7
gift
- फोटो : istock
गिफ्ट हैंपर
अपने से दूर किसी अन्य शहर में बैठे अपने दोस्त को आप गिफ्ट हैंपर तोहफे में दे सकते हैं। ऑनलाइन मिलने वाले इन गिफ्ट में फ्रेंड्स फॉरएवर लिखा रहता है। इसमें प्रिंटेड कुशन, कॉफी मग, ग्रीटिंग कार्ड और प्यारा सा की-रिंग होता है। ये देखने में बेहद खूबसूरत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
माॅड्यूलर ज्वेलरी
- फोटो : Istock
फ्रेंडशिप नेकलेस
अगर आपकी दोस्त कोई महिला है तो आप उसके लिए फ्रेंडशिप नेकलेस भेज सकते हैं। इस तरह के नेकलेस में दिल बना होता है। कई तरह के नेकलेस में बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर भी लिखा होता है।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
स्मार्ट वॉच
अगर आपके दोस्त को गैजेट खरीदने का शौक है तो उसे ऑनलाइन एक प्यारी सी स्मार्ट वॉच भेजें। बाजार में हर बजट में स्मार्ट वॉच आपको मिल जाएगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।