सब्सक्राइब करें

Govardhan Puja 2024: कब और क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? जानिए अन्नकूट का महत्व और मान्यताएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Nov 2024 07:18 AM IST
सार

इस लेख में गोवर्धन पूजा से जुड़े कई रोचक तथ्य हैं, जैसे इस बार गोवर्धन पूजा कब है और गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट क्यों कहते हैं, साथ ही गोवर्धन पूजा के दिन किस भगवान की पूजा का विधान है। 
 

विज्ञापन
Govardhan Puja Kab Hai 2024 Date When And Why Celebrated Govardhan Puja Katha, Significance Of Annakut
2 नवंबर गोवर्धन पूजा की शुभकामना सदेश भेजकर अपनों को बधाई दे सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

Govardhan Puja Kab Hai 2024: पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस बार 29 अक्तूबर को धनतेरस मनाया गया। वहीं दीपावली 31 अक्तूबर और 1 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व आता है। गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति और मानवता के बीच संबंध को बताता है। ये त्योहार दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है।



इस दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा का अलग अलग स्थानों पर अलग महत्व और कथाएं प्रचलित हैं। यहां उत्तर भारत में खासकर मथुरा वृंदावन में ये दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है तो वहीं पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात में ये गुजराती नववर्ष की शुरुआत का दिन माना जाता है। आइए जानते हैं इस बार गोवर्धन पूजा कब है और गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट क्यों कहते हैं, साथ ही गोवर्धन पूजा के दिन किस भगवान की पूजा का विधान है। 
 

Trending Videos
Govardhan Puja Kab Hai 2024 Date When And Why Celebrated Govardhan Puja Katha, Significance Of Annakut
गोवर्धन पूजा की कथा काफी प्रचलित है। - फोटो : freepik

कब है गोवर्धन पूजा 

गोवर्धन पूजा का पर्व हिंदू तिथि के अनुसार,  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। आमतौर पर ये तिथि दिवाली के अगले दिन पड़ती है, जिसे स्थानीय भाषा में परेवा भी कहते हैं। हालांकि इस बार दिवाली दो दिन मनाई जा रही है। ऐसे में गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govardhan Puja Kab Hai 2024 Date When And Why Celebrated Govardhan Puja Katha, Significance Of Annakut
श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की थी - फोटो : Amar Ujala

क्यों मनाई जाती है गोवर्धन पूजा

प्राचीन प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, एक बार देवराज इंद्र ने अहंकार में आकर गोकुल में अत्यधिक वर्षा की। मूसलाधार बारिश से गोकुल वासी परेशान हो गए। तब भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की छोटी उंगली पर उठा लिया और सभी गोकुल वासी बारिश से बचने के लिए पर्वत के नीचे खड़े हो गए। 

गोवर्धन पर्वत जो सालों से प्राकृतिक आपदाओं को झेलते हुए गोकुल वासियों की रक्षा कर रहा था,  उसने एक बार फिर वर्षा से लोगों को बचाया। इसके अलावा गोवर्धन की हरी भरी घास गाय और बकरियों के लिए भी उपयोगी होती थी। इस तरह श्रीकृष्ण ने बाल लीलाओं के जरिए प्रकृति का हमारे जीवन के लिए महत्व को समझाया। 

Govardhan Puja Kab Hai 2024 Date When And Why Celebrated Govardhan Puja Katha, Significance Of Annakut
गोवर्धन पूजा के दिन 56 भोग का महत्व - फोटो : Amar Ujala

गोवर्धन पूजा को क्यों कहते हैं अन्नकूट 

मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिस दिन गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुल वासियों की रक्षा की थी, उसे गोवर्धन पर्वत की पूजा के लिए समर्पित कर दिया गया। रक्षा के लिए आभार जताने के लिए हर साल गोकुल वासी गोवर्धन पर्वत को छप्पन भोग लगाकर विधि विधान से पूजा करने लगे। तब से गोवर्धन पूजा के लिए अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है। अन्नकूट को "भोजन का पहाड़" कह सकते हैं। इसमें कई सारी सब्जियों को मिलाकर मिक्स सब्जी, कढ़ी चावल, पूड़ी, रोटी, खिचड़ी, बाजरे का हलवा आदि बनाकर अर्पित किया जाता है।

विज्ञापन
Govardhan Puja Kab Hai 2024 Date When And Why Celebrated Govardhan Puja Katha, Significance Of Annakut
गोवर्धन पूजा प्रकृति से लगाव और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जुड़ाव का पर्व है - फोटो : freepik

गोवर्धन पूजा का महत्व
 
हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। जैसे की पहाड़, गाय और गोबर के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है। माना जाता है कि ऐसा करने से हमारी आने वाली पीढ़ी प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझेगी और प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस करेगी। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा और परिक्रमा का भी बहुत महत्व है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed