Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Gudi Padwa 2025 Rangoli Design Images Simple Traditional Rangoli Designs Ideas With Photos Disprj
{"_id":"67e3bd61dc2bc69fa20a627a","slug":"gudi-padwa-2025-rangoli-design-images-simple-traditional-rangoli-designs-ideas-with-photos-disprj-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gudi Padwa 2025 Rangoli Design: गुड़ी पड़वा के लिए आसान रंगोली डिजाइन, जल्दी बना सकते हैं आप","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Gudi Padwa 2025 Rangoli Design: गुड़ी पड़वा के लिए आसान रंगोली डिजाइन, जल्दी बना सकते हैं आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sun, 30 Mar 2025 07:46 AM IST
सार
घर के मंदिर, मुख्य द्वार या आंगन को आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं, जिसे बनाना भी आसान हो और कम वक्त में तैयार हो जाए। यहां गुड़ी पड़वा के लिए सुंदर रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं जिसे देखकर आप रंगोली बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Gudi Padwa 2025 Rangoli Design: गुड़ी पड़वा का पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को वर्ष प्रतिपदा या उगादि भी कहा जाता है। इस साल गुड़ी पड़वा 30 मार्च 2025 को मनाई जा रही है। इसे नए साल का प्रतीक मानते हैं। यह पर्व महाराष्ट्र और गोवा में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों को विशेष रूप से सजाया जाता है और घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक व रंगोली से सजावट की जाती है।
अगर आप भी गुड़ी पड़वा का पर्व मना रहे हैं तो सजावट के लिए पारंपरिक रंगोली बना सकते हैं। घर के मंदिर, मुख्य द्वार या आंगन को आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं, जिसे बनाना भी आसान हो और कम वक्त में तैयार हो जाए। यहां गुड़ी पड़वा के लिए सुंदर रंगोली डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं जिसे देखकर आप रंगोली बना सकते हैं।
2 of 5
गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
गुड़ी की रंगोली डिजाइन
गुड़ी पड़वा की पूजा के लिए लोग बांस की छड़ी को मालाओं और नीम के पत्तों से सजाते हैं और उसके ऊपर कलश को उल्टा करके रखा जाता है। फिर गुड़ी को घर के बाहर रखा जाता है। इसी तरह से गुड़ी को रंगोली का आकार देकर घर के आंगन या द्वार पर बनाएं। यह गुड़ी पड़वा के लिए सबसे बेहतर रंगोली डिजाइन हो सकती है।
3 of 5
गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
गोलाकार रंगोली
गुड़ी पड़वा की पूजा के लिए लोग बांस की छड़ी को मालाओं और नीम के पत्तों से सजाते हैं और उसके ऊपर कलश को उल्टा करके रखा जाता है। फिर गुड़ी को घर के बाहर रखा जाता है। आप इसे रंगोली की आकृति में उतारकर घर के आंगन या द्वार पर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
स्वास्तिक से रंगोली डिजाइन करें पूरी
सिर्फ गुड़ी की साधारण आकृति से भी आकर्षक रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। डंडे के आकार पर उल्टे कलश की आकृति बनाएं जिस पर स्वास्तिक बना सकते हैं। फूलों की माला और हरी पत्तियों की आकृति रंगोली को अधिक प्रभावशाली बना देंगी। इस रंगोली डिजाइन को घर के मंदिर में भी बना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गुड़ी पड़वा रंगोली डिजाइन
- फोटो : Instagram
रंग बिरंगी साधारण रंगोली डिजाइन
अगर सिंपल लेकिन आकर्षक रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो इस तरह की आकृति घर के आंगन में सजा सकते हैं। दो से तीन रंगों से बनी इस तरह की रंगोली डिजाइन कम वक्त में आसानी से बनाई जा सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।