Happy Anant Chaturdashi 2022: 10 दिनों का गणेश उत्सव बप्पा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ खत्म हो गया। 9 सितंबर को गणपति विसर्जन है। इस दिन को अनंत चतुर्दशी कहते हैं। अनंत चतुर्दशी भगवान विष्णु का खास दिन है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की जाती है। इस त्योहार को अनंत चौदस भी कहते हैं। नाम से ही स्पष्ट है अनंत यानी जिसका न कोई आदि हो और न अंत। भगवान श्रीहरि को समर्पित इस दिन विष्णु जी की पूजा करने और उपवास रखने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मान्यता है कि महाभारत काल में जब पांडव अपना राजपाट हार के वन में रहने गए तो विष्णु भगवान के अवतार श्रीकृष्ण ने उन्हें अनंत चतुर्दशी का व्रत करने का सुझाव दिया। इस व्रत के फल के तौर पर पांडवों को सभी बाधाओं से मुक्ति मिली थी। ऐसे में अगर आप भी अनंत चतुर्दशी का पर्व मना रहे हैं तो अपने प्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को भगवान श्रीहरि के इन मंत्रों को भेज कर शुभकामना संदेश दे सकते हैं।
Anant Chaturdashi 2022 Wishes: श्रीहरि के इन मंत्रों के जरिए दें प्रियजनों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
ऊँ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
ऊँ विष्णवे नम:।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
ऊँ हूं विष्णवे नम:।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं