छठ का पर्व आज यानी 8 नवंबर 2021 सोमवार के दिन से शुरु हो चुका है। हर साल छठ का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और छठी मैया की पूजा पूरे विधि-विधान से करती हैं। इस त्योहार में जहां भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य शाम को दिया जाता है, तो वहीं छठ के आखिर दिन प्रात:काल उदयीमान सूर्य को भी अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन बच्चों से लेकर बूढ़े तक, नए कपड़े पहनते हैं और छठी मैया की पूजा में खो जाते हैं। पूरे उत्साह और जोश के साथ छठ के पर्व को देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। वहीं, छठ के मौके पर लोग अपनों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं और अपनों संग इस दिन को खुशी-खुशी मनाते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ खास शुभकामना संदेशों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इन शुभकामना संदेशों के बारे में...
Happy Chhath Puja Wishes 2021: छठ पूजा पर ऐसे दें एक दूसरे को बधाई, भेजें ये आकर्षक वॉलपेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
खुशियों का त्योहार आया है
सूर्य देव से सब जगमगाया है
खेत खलिहान धन और धान
यूं ही बनी रहे हमारी शान।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू
खीर, अन्नानास, नीम्बू और कद्दू
छठी मैया करे आपकी हर मुराद पूरी
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार
इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम
छठ पूजा का हम सब करे वेलकम।
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!