Karwa Chauth Message in Hindi: करवा चौथ का चांद निकलने में अधिक वक्त नहीं है। 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ मनाया जा रहा है। करवा चौथ हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपना व्रत खोलती हैं।
Happy Karwa Chauth 2024 Wishes: पति से कहें दिल की बात, भेजें करवा चौथ पर सुंदर शुभकामना संदेश
Karwa Chauth Puja Vidhi Moon Rise Time Wishes in Hindi: दिल की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए करवा चौथ के मौके पर कुछ सुंदर संदेश भेज सकती हैं। यहां करवा चौथ के सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे पत्नी अपने पति को भेज सकती हैं।
सुख-दुख में हम-तुम
हर पल साथ निभाएंगे
एक जन्म नहीं सातों जन्म
पति-पत्नी बन आएंगे।
करवा चौथ की शुभकामनाएं
चांद में दिखती है पिया मुझे आपकी सूरत
चांद संग चांदनी सी है, मुझे आपकी जरूरत।
करवा चौथ की शुभकामनाएं
मेहंदी लगाई है हाथों पर
माथे पर सिंदूर सजाया है
पिया आजा पास हमारे
देखो चांद भी निकल आया है।
करवा चौथ की शुभकामनाएं
आपकी एक झलक मिलने से व्रत सफल हो जाए
बैठे हैं इंतजार में, आप आएं और व्रत पूरा हो जाए।
करवा चौथ की शुभकामनाएं