फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahavir Jayanti 2024: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए सबको दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Sun, 21 Apr 2024 09:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 09:14 AM IST
सार

भगवान महावीर की जयंती के मौके पर कुछ सुंदर पंक्तियों के साथ शुभकामना संदेश अपने करीबियों और दोस्तों को भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes, Images, Quotes SMS Shayari Wallpapers Whatsapp Facebook Status in hindi
Mahavir Jayanti 2024 - फोटो : Amar Ujala

Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes: जैन धर्म के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, आज जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती है। उनकी जयंती हर साल हैं, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। ये दिन काफी शुभ माना जाता है, जिस वजह से इस दिन को जैन धर्म के लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि 12 साल की कठोर तपस्या के बाद भगवान महावीर ने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली। इस तपस्या के बाद ही उन्होंने दिगंबर स्वरूप को स्वीकार किया था। महावीर स्वामी के जन्मदिन की धूम जैन मंदिरों में दिखाई देती है। जगह-जगह के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है और महावीर जयंती निकाली जाती है। जैन धर्म के सबसे प्रमुख पर्व के मौके पर आप दोस्तों और परिजनों को महावीर जयंती के आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes, Images, Quotes SMS Shayari Wallpapers Whatsapp Facebook Status in hindi
Mahavir Jayanti 2024 - फोटो : Amar Ujala

जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,
अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन
उनकी राह पर चल कर आओ हम भी तोड़े भौतिक बंधन।

महावीर जयंती की शुभकामना

Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes, Images, Quotes SMS Shayari Wallpapers Whatsapp Facebook Status in hindi
Mahavir Jayanti 2024 - फोटो : Amar Ujala

महावीर जिनका नाम है,
पालीताना जिनका धाम है,
अहिंसा जिनका नारा है,
ऐसे त्रिशला नंदन को
लाख प्रणाम हमारा है।

महावीर जयंती की शुभकामना

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes, Images, Quotes SMS Shayari Wallpapers Whatsapp Facebook Status in hindi
Mahavir Jayanti 2024 - फोटो : Amar Ujala

भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।

महावीर जयंती की शुभकामना

विज्ञापन
Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes, Images, Quotes SMS Shayari Wallpapers Whatsapp Facebook Status in hindi
Mahavir Jayanti 2024 - फोटो : Amar Ujala

क्रोध को शांति से जीतें, दुष्ट को साधुता से जीतें
कृपण को दान से जीतें और असत्य को सत्य से जीतें।

महावीर जयंती की शुभकामना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed