{"_id":"6620dc0d3cb312ce400bc367","slug":"home-gardening-tips-best-flower-plants-to-grow-in-summer-2024-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gardening Tips: मौसम के मुताबिक लगाएं पौधे, घर का बगीचा फूलों से खिल उठेगा","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Gardening Tips: मौसम के मुताबिक लगाएं पौधे, घर का बगीचा फूलों से खिल उठेगा
आपकी बगिया में रोज कितने फूल खिलते हैं? यह मौसम ‘खिलने’ का है तो आप भी कुछ नए फूलों को अपनी बगिया में जगह दें। गर्मियों का मौसम जितना हमें सताता है, उतना ही पौधों को भी प्रभावित करता है। बदले मौसम, तेज धूप और पानी की कमी के कारण पौधों में फूलों का खिलना कम हो जाता है और आपका बगीचा वीरान-सा दिखने लगता है। इसलिए जरूरी है कि इस मौसम में खिलने वाले फूल उगाए जाएं, ताकि आपका बगीचा फूलों से गुलजार रहे, सुंदर दिखे, खुशबूदार रहे और आप ताजगी से सराबोर हो जाएं।
घर को महकाएं
चमेली एक तेज सुगंध वाला फूल है। यह फूल सफेद रंग का होता है, जो आपके बगीचे में तारों-सी चमक लाता है। वैसे तो चमेली एक सदाबहार पौधा है, लेकिन यह गर्मियों में खूब खिलता है और अपनी मनमोहक खुशबू से पहचाना जाता है। यह जब आपके बगीचे में खिलेगा तो पूरे घर को एक गुलदस्ते की तरह अपनी महक से महका देगा।
2 of 5
Gardening
- फोटो : pexel
ब्रह्मांड की सुंदरता
ब्रह्मांड फूल, जिसे कॉसमॉस नाम से भी जाना जाता है, एक बारहमासी पौधा है। इसमें मध्य गर्मियों से शरद ऋतु तक प्रचुर मात्रा में फूल खिलते हैं। इस फूल के कारण बगीचे में पक्षी और तितलियां भी आती हैं। अपनी रंगीन पंखुड़ियों के कारण यह फूल किसी फूलदान या गुलदस्ते जैसा प्रतीत होता है।
3 of 5
Flowers
- फोटो : pexel
लटकती हुई टोकरी
इम्पेतिन्स नाम का फूल किसी के भी मन को मोह सकता है। इस पौधे की खास बात यह है कि यह अपनी इच्छानुसार किसी भी रंग में खिलता है। यह ठंडे तापमान को सहन करने में असमर्थ है, इसलिए इसको गर्मी के मौसम में उगाया जाता है। यह पौधा बीज और कलम, दोनों से आसानी से उगाया जा सकता है। लटकती हुई टोकरियों में यह सबसे ज्यादा खूबसूरत लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Flower
- फोटो : pexel
जिन्निया फ्लावर
आप जिन्निया के पौधों को अपने किचन गार्डन, बालकनी के गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकती हैं। जिन्निया डेजी परिवार से संबंधित है, जो कि तेजी से बढ़ता है और इसमें फूल भी अधिक मात्रा में खिलते हैं। जिन्निया के पौधों को मुख्य रूप से ठंड बीत जाने के बाद उगाना अच्छा रहता है। यह हरी-हरी पत्तियों के बीच अपनी रंग-बिरंगी रंगत के कारण बेहद सुंदर दिखता है।
विज्ञापन
5 of 5
Gardening
- फोटो : pexel
हर रंग में सुंदर
गुड़हल, जिसे चाइना रोज भी कहा जाता है, एक झाड़ीनुमा फूल है, जो कि खिलने पर काफी खूबसूरत लगता है। आप इस फूल को इस मौसम में उगा सकती हैं। यह फूल कम देखभाल के साथ ही कम पानी लेता है, साथ ही आपके घर की छत और बगीचे की सुंदरता को बढ़ाने का काम भी करता है।
सही मात्रा में मिले प्रकाश
कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. अमित त्रिपाठी बताते हैं, बागवानी एक ऐसी विधा है, जिसमें रुचि लेकर महिलाएं घर के उपयोग के लिए नुकसानदायक रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों के बिना भी सब्जी-भाजी, फूल और फल उगा सकती हैं। इस समय आप बोगनवेलिया, डहेलिया, चंपा, जैस्मिन, गुड़हल, वेरोनिका, लीलि आदि फूल वाले पौधे अपनी बगिया में लगा सकती हैं। इसके साथ ही सबसे जरूरी है मिट्टी का ख्याल रखना, सप्ताह में एक बार अवश्य मिट्टी की गुड़ाई करना और उसमें नीम की खली, गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट, थोड़ा एप्सम साल्ट तथा साइटोलाइजर मिलाकर डालना। इसके साथ ही मिट्टी में नमी के स्तर की जांच और समय पर सिंचाई जरूर करें। पौधे लगाते समय उचित दूरी का ध्यान रखें, जिससे उन्हें उचित मात्रा में सूर्य का प्रकाश मिल सके, क्योंकि उन्हें प्रकाश मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।