फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाने के पीछे छुपी है ये दिलचस्प कहानी, आसान शब्दों में यहां जानें

Sat, 16 Sep 2023 09:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Sep 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
hartalika teej 2023 interesting story behind applying mehndi
हरितालिका तीज 20223 - फोटो : Istock

इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर को है। सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज का पर्व बेहद खास होता है। इस व्रत को सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने की मनोकामना और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाओं के मायके से श्रृंगार का सामान, मिठाई, फल और कपड़े आदि भेजे जाते हैं। मायके से आए श्रृंगार के सामान से महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। सुहागिनों के श्रृंगार में मेहंदी का बहुत महत्व है। महिलाओं का श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा माना जाता है। इसलिए महिलाएं पूजा से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी रचाती हैं। इस दिन मेहंदी लगाने की एक खास वजह भी है। ये वजह माता पार्वती से जुड़ी हुई है। चलिए जानते हैं हरतालिका तीज पर सुहागिनों के मेहंदी लगाने के पीछे की कहानी। 

hartalika teej 2023 interesting story behind applying mehndi
हरितालिका तीज 2023 - फोटो : Istock

हरतालिका तीज पर महिलाओं का मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। इसके पीछे एक मान्यता है। दरअसल, मां पार्वती ने मन ही मन भगवान शिव को अपना पति मान लिया था। भोलेनाथ को मनाने के लिए माता पार्वती ने व्रत रखा था और अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी। जब शिव जी ने मां पार्वती के हथेली पर लाल रंग की मेहंदी रची देखी तो वे प्रसन्न हो गए और माता पार्वती को स्वीकार कर लिया।

hartalika teej 2023 interesting story behind applying mehndi
हरितालिका तीज 2023 - फोटो : Istock

कन्याएं और सुहागिन महिलाएं भी इसी आस्था के साथ हाथों में मेहंदी रचाती हैं कि उनकी भी मनोकामना पूरी होगी। इसके अलावा एक वजह और है। कहा जाता है कि मेहंदी सुहाग की निशानियों में से एक है। मेहंदी का रंग जितना चढ़ता है, पति की उम्र उतनी ही बढ़ती है। इसलिए महिलाएं मेहंदी लगाने के साथ ये भी जतन करती हैं कि मेहंदी का रंग खूब चढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
hartalika teej 2023 interesting story behind applying mehndi
हरितालिका तीज 2023 - फोटो : instagram

मेहंदी लगाने के फायदे

मान्यताओं के अलावा मेहंदी लगाने के कुछ फायदे भी हैं। मेहंदी में औषधीय गुण होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

विज्ञापन
hartalika teej 2023 interesting story behind applying mehndi
हरितालिका तीज 2023 - फोटो : pintrest

मेहंदी ठंडी होती है। इसलिए मेहंदी को सिर, हथेली और तलवों में लगाने से शीतलता महसूस होती है। गर्मी के दिनों में व्रत के दौरान महिलाएं मेहंदी लगाकर शीतलता महसूस कर सकती हैं। मेहंदी लगाने से दिमाग शांत रहता है,जिससे चिड़चिड़ापन दूर होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed