फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेमिना बढ़ाने में रामबाण हैं ये 5 चीजें, असर देखने के लिए डाइट में करें शामिल

Fri, 20 Mar 2020 08:17 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 20 Mar 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
5 power food for increase stamina
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

किसी भी काम को लंबे समय से करत् हुए भी न थकने की शारीरिक क्षमता को ही स्टेमिना के तौर पर जाना जाता है। ऐसे कई लोग होते हैं जो सीढ़िया चढ़ने या उतरने में, चलने में हांफने लगते हैं और थक जाते हैं। ये लक्षण कमजोर स्टेमिना के हो सकते हैं। हमारे अंदर की क्षमता ही स्टेमिना होती है। कई लोगों का ये भी सवाल होता है कि ऐसी कौन सी चीज का सेवन करें जिससे स्टेमिना बढ़ जाए। ऐसे में आज हम कुछ पावर फूड्स के बारे में बताएंगे, जो शरीर में स्टेमिना बनाने में कारगर हो सकते हैं...

5 power food for increase stamina
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

केला
फाइबर और नेचुरल शुगर से भरपूर केले के सेवन से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। ये ऊर्जा स्टेमिना को बढ़ा सकती है। केले में नियासिन, थाइमिन, रिबोफ्लेविन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन ए और विटामिन बी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इतना ही नहीं नाश्ते में केले का सेवन कियाा जाए तो लंच तक भूख नहीं लगती है।

5 power food for increase stamina
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पीनट बटर
पीनट बटर ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करती है । इसमें प्रोटीन और ओमेगा-3 फैट्स की काफी मात्रा पाई जाती है। शाकाहारी विकल्प में पीनट बटर ऊर्जा का एक बेहतरीन खजाना है। इसके सेवन से पेट तो भरा-भरा लगता ही है साथ में वर्कआउट के लिए जरूरी प्रोटीन भी मिल जाता है। पीनट बटर को ब्राउन ब्रेड के साथ खाना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 power food for increase stamina

खट्टे फल
खट्टे फल विटामिन सी के बहुत अच्छे स्रोत माने जाते हैं। इसके साथ ही इन फलों में फाइबर, कैल्शियम, फोलेट, शर्करा, नियासिन, थायामिन, विटामिन बी6 जैसे आवश्यक तत्व मौजूद होते हैं। संतरा, नींबू, आंवला जैसे खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इन फलों के सेवन से स्टेमिना और इम्यूनिटी दोनों बढ़ती है।

विज्ञापन
5 power food for increase stamina
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में लौह तत्व की कमी को पूरी करती हैं। यह सब्जियां स्टेमिना बढ़ाने में भी फायदेममंद हो सकती हैं। साथ ही इन सब्जियों के सेवन से शरीर में विटामिन ए, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति भी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed