सब्सक्राइब करें

Saag Recipes: सर्दियों में जरूर बनाएं ये 5 देसी साग, पारंपरिक विधि है सबसे सरल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Nov 2025 04:07 PM IST
सार

Saag Recipes: यहां आपको सर्दियों के पांच ऐसे साग बताए जा रहे हैं जो हर घर में जरूर बनना चाहिए, क्योंकि ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि शरीर को गर्मी और ताकत भी देते हैं। आइए जानते हैं दादी-नानी के पांच देसी साग की पारंपरिक विधियां।

विज्ञापन
Best 5 Saag Recipes Indian Traditional Dishes Must Try in Winter Season Disprj
5 तरह के साग बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

सर्दियों में भारत के किचन में व्यंजनों के विकल्प बढ़ जाते हैं। इस ताजी सब्जियों, हरी पत्तियां और देसी साग का मौसम होता है। बाजारों में हरे पत्तेदार सब्जियों की भरमार होती है जो स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेस्ट होते हैं। सर्दी में इनका सेवन शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। हालांकि सामान्य तौर पर लोग सिर्फ सरसों का साग ही बनाते हैं। 



लेकिन दादी-नानी की रसोई में कई तरह के साग बनते थे। आप भी उनकी विधि अपनाकर पारंपरिक साग की कई डिश तैयार कर सकते हैं। पूरी सर्दियां बदल बदल कर तरह तरह के लजीज साग का स्वाद अपना सकते हैं। यहां आपको सर्दियों के पांच ऐसे साग बताए जा रहे हैं जो हर घर में जरूर बनना चाहिए, क्योंकि ये न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि शरीर को गर्मी और ताकत भी देते हैं। आइए जानते हैं दादी-नानी के पांच देसी साग की पारंपरिक विधियां।

Trending Videos
Best 5 Saag Recipes Indian Traditional Dishes Must Try in Winter Season Disprj
साग बनाने के लिए सामग्री - फोटो : instagram

मेथी का साग 

सोया मेथी की सब्जी इस मौसम में कई बार बनती है लेकि आप मेथी का साग बनाकर स्वाद में कुछ बदलाव ला सकते हैं। इसे बनाने के लिए सामग्री और विधि नोट कर लें।

मेथी के साग की सामग्री

  • मेथी के पत्ते- 2 गुच्छे
  • आलू- 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • लहसुन- 4 से 5 कलियां
  • जीरा- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च- एक चम्मच
  • सरसों का तेल- एक चम्मच
  • नमक स्वादानुसार



मेथी के साग की विधि

  • कढ़ाही में तेल गरम करें। अब इसमें जीरा और लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भूने
  • फिर कटे हुए आलू के टुकड़े डालकर हल्का पका लें।
  • जब आलू कुछ पक जाए तो मेथी के पत्तों को डालकर मिलाएं।
  • इन्हें धीमी आंच पर ढककर पकने दें।
  • जब आलू और मेथी नरम होने लगें तो मसाले डालकर 10 मिनट और पकाएं।
  • फिर गैस बंद कर दें। आपकी मेथी का साग तैयार है। इसे गर्मागर्म पराठें के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best 5 Saag Recipes Indian Traditional Dishes Must Try in Winter Season Disprj
सरसों का साग कैसे बनाएं - फोटो : Adobe stock

सरसों का साग 

सरसों का साग सर्दियों का राजा होता है। मक्के की रोटी या मिस्सी रोटी के साथ सरसों के साग का स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे बनाने के लिए सामग्री और आसान विधि यहां बताई जा रही है।

सरसों के साग की सामग्री

  • सरसों के पत्ते- 500 ग्राम
  • पालक- 250 ग्राम
  • बथुआ- 250 ग्राम
  • अदरक- 1 इंच
  • हरी मिर्च- 2
  • नमक स्वादानुसार
  • हींग व लहसुन का तड़का इच्छानुसार
  • मक्का का आटा - 1 चम्मच
  • देसी घी- 2 चम्मच


सरसों के साग की विधि

  • सरसों का साग बनाने के लिए पत्तों को अच्छी तरह धोकर कटा लें।
  • अब कुकर में थोड़ा पानी, अदरक और मिर्च के साथ डालकर उबालें।
  • नरम होने पर मिक्सर में दरदरा पीस लें।
  • गैस पर कढ़ाही चढ़ाकर घी डालकर गर्म करें।
  • अब पीसे हुए साग को डालकर 20-25 मिनट पकाएं।
  • एक चम्मच मक्के का आटा  मिलाकर साग को गाढ़ा करें।
  • ऊपर से हींग-लहसुन का तड़का डालें।
Best 5 Saag Recipes Indian Traditional Dishes Must Try in Winter Season Disprj
कैसे बनता है पालक का साग - फोटो : instagram

पालक का साग

पालक का साग आयरन का पावरहाउस है। इसे बनाने के लिए सामग्री नोट कर लें।

  • पालक- 500 ग्राम
  • टमाटर- 2
  • प्याज़- 1
  • लहसुन- 6 कली
  • हरी मिर्च- 2
  • नमक, हल्दी
  • घी- 1 चम्मच


पालक का साग बनाने की विधि

  • पालक के पत्तों को अच्छी तरह से धोकर उबालकर पीस लें।
  • तब तक प्याज, लहसुन और टमाटर का मसाला तैयार करें।
  • इसके लिए कढ़ाई में घी डालकर प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को भूनें।
  • फिर नमक और हल्दी डालकर टमाटर मिलाएं औरर गलने तक पकाएं। 
  • अब ऊपर से पालक डालकर 10-12 मिनट पकाएं।
  • ऊपर से घी की कुछ बूंदें मिलाएं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन
Best 5 Saag Recipes Indian Traditional Dishes Must Try in Winter Season Disprj
चना साग की विधि - फोटो : instagram

चने के साग की सब्जी 

  • चने के हरे पत्ते या चना साग 700–800 ग्राम
  • प्याज- 1
  • लहसुन- 5 कली
  • बेसन- 1 चम्मच
  • सरसों का तेल -1 चम्मच
  • नमक और लाल मिर्च


चने का साग बनाने की विधि

  • ये पारंपरिक साग बनाने के लिए चने के हरे पत्ते धोकर काट लें। 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें बारिक कटा प्याज और लहसुन सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब इसमें चना साग डालकर मिलाएं।
  • स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  • थोड़ा पानी और बेसन डालकर मध्यम आंच पर ढककर पकाएं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed