Mistakes To Avoid While Cooking Saag: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर-घर में हरी सब्जियों की खुशबू फैलने लगती है। खासकर सरसों, पालक, मेथी या अन्य हरे साग इस मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस मौसम में बनने वाले साग न सिर्फ ताजगी देते हैं, बल्कि शरीर को गर्माहट और विटामिन भी प्रदान करते हैं।
{"_id":"691fea5a2f7246ea5602d730","slug":"saag-recipe-in-hindi-mistakes-to-avoid-while-cooking-saag-at-home-2025-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cooking Tips: सर्दियों में साग बनाते समय इन गलतियों से बचें, ताकि बढ़ जाए उसका स्वाद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Cooking Tips: सर्दियों में साग बनाते समय इन गलतियों से बचें, ताकि बढ़ जाए उसका स्वाद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:44 AM IST
सार
Mistakes To Avoid While Cooking Saag: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों के घरों में साग बनने लगता है। ऐसे में आपको इसे बनाते सम कुछ गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
सर्दियों में साग बनाते समय इन गलतियों से बचें
- फोटो : instagram
Trending Videos
पत्तियों को ठीक से साफ न करना
- फोटो : Freepik.com
पत्तियों को ठीक से साफ न करना
साग को अच्छी तरह से साफ करना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि साग की पत्तियों में धूल, मिट्टी और कभी-कभी छोटे कीड़े भी लगे होते हैं। अगर पत्तियों को 2–3 बार अच्छे से न धोया जाए तो खाना न सिर्फ खराब होता है बल्कि सेहत पर भी असर पड़ता है। आप इसे गर्म पानी में भी धो सकते हैं। यदि आप साग को गर्म पानी में धोएंगे तो ये अच्छी तरह से साफ होगा।

सख्त हिस्सों को साथ पकाना
- फोटो : Freepik.com
सख्त हिस्सों को साथ पकाना
अक्सर लोग साग की पत्तियों के साथ उसके टाइट हिस्सों को भी पकने रख देते हैं। जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। ये बात ध्यान रखें कि साद के सख्त वाले हिस्से कई बार कड़वे होते हैं। इसके अलावा दोनों चीजों को एक साथ पकाने से साग जल्दी नहीं गलता और स्वाद कड़वा पड़ सकता है। इसलिए पत्तियों को हमेशा अलग से उबालें।

बहुत ज्यादा पानी डाल देना
- फोटो : Freepik.com
बहुत ज्यादा पानी डाल देना
साग में पानी की सही मात्रा का होना बेहद जरूरी है। इसमें पानी हमेशा कम ही रखना चाहिए। ज्यादा पानी डालने पर साग पतला और बेस्वाद हो जाता है। साग हमेशा धीमी आंच पर अपने पानी में पकने दें। धीमी आंच पर साग पकने से इसका स्वाद अच्छा होता है।

बार-बार चलाना
- फोटो : instagram
बार-बार चलाना
इसे कभी भी बार-बार चलाएं नहीं। ध्यान रखें कि साग को लगातार चलाने से इसका रंग काला पड़ जाता है। इसे खुद से ही धीरे-धीरे पकने देना ज्यादा बेहतर होता है। इससे साग का स्वाद बहुत ही अच्छा आता है।