{"_id":"61ef829b979d93264a00eb1e","slug":"breakfast-recipe-make-whole-moong-and-methi-cheela","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: ब्रेकफास्ट में तैयार करें मूंग और मेथी का चीला, सेहत के लिए है फायदेमंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: ब्रेकफास्ट में तैयार करें मूंग और मेथी का चीला, सेहत के लिए है फायदेमंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 25 Jan 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
chilla
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा होना चाहिए जो पौष्टिक होने के साथ ही सुबह की भूख को भी खत्म कर दे। साथ ही ये ज्यादा तला भुना भी ना हो। क्योंकि आजकल बहुत सारे लोग बीमारियों से घिरे रहते हैं। वहीं डाइट कंट्रोल करने वाले भी सुबह के नाश्ते का काफी ध्यान रखते हैं। ऐसे में मूंग और मेथी से बने ये चीले हर किसी के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। तो चलिए जानें क्या हैं मूंग और मेथी के चीले की रेसिपी।
2 of 4
अंकुरित मूंग दाल
- फोटो : Pixabay
मूंग और मेथी का चीला बनाने के लिए जरूरत होगी आधा कप खड़ी मूंग ( इसे रातभर भिगोकर अंकुरित कर रख लें) साथ में मेथी के ताजे हरे पत्ते, थोड़ा सा बेसन इन दोनों को बांधने के लिए, स्वाद के लिए हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, तेल, चार से पांच कली लहसुन, एक इंच अदरक का टुकड़ा।
3 of 4
मूंग दाल
- फोटो : social media
चीला बनाने के लिए सबसे पहले अंकुरित मूंग को अच्छी तरीके से धो लें। फिर मिक्सी के जार में इसे डालकर साथ में हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और अदरक लेकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को किसी बाउल में निकाल लें। अब मेथी के पत्तों को अच्छी तरीके से धोकर डंठल निकाल लें। इन पत्तों को बारीक काटकर मूंग के पेस्ट में मिला लें। अब इस मूंग के पेस्ट में बेसन और नमक मिलाकर अच्छी तरीके से फेंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
methi
- फोटो : social media
किसी नॉन स्टिक पैन को गैस पर चढ़ाएं। जब ये खूब गर्म हो जाए तो गैस धीमी कर तेल डालें। फिर किसी बड़े चम्मच की सहायता से मूंग और मेथी के बैटर को एक सार कर फैलाएं। एक तरफ जब ये सिंक जाए तो धीरे से इसे दूसरी तरफ पलटें। दोनों तरफ से सिंक जाने के बाद हरी चटनी के साथ सर्व करें। तैयार है सुबह का सेहतमंद नाश्ता। जिसे हर कोई पसंद करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।