फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: बनाएं भरवां शिमला मिर्च, डिनर या लंच के लिए है परफेक्ट रेसिपी

Mon, 24 Jan 2022 10:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 24 Jan 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
perfect recipe for dinner or lunch make stuffed capsicum
भरवां शिमला मिर्च - फोटो : Pixabay

शिमला मिर्च का इस्तेमाल ज्यादातर चाइनीज और कॉन्टिनेंटल डिश में किया जाता है। चाउमीन से लेकर मंचूरियन में लोग शिमला मिर्च को पसंद करते हैं। वहीं कैप्सिकम की सब्जी भी बनाकर तैयार की जा सकती है। अगर आप भरवां खाना पसंद करते हैं तो एक बार शिमला मिर्च का भरवां बनाकर ट्राई करें। ये लंच या डिनर के लिए बिल्कुल परफेक्ट रेसिपी है। तो चलिए जानें किस तरह से तैयार करें शिमला मिर्च का तंदूरी भरवां। 

perfect recipe for dinner or lunch make stuffed capsicum
भरवां शिमला मिर्च - फोटो : pixabay

शिमला मिर्च का भरवां बनाने के लिए जरूरत होगी मध्यम आकार के तीन से चार शिमला मिर्च की। साथ में प्याज दो मध्यम आकार के बारीक कटे हुए, दो आलू उबले हुए। इन्हें छीलकर मैश कर रख लें। सौ ग्राम पनीर ग्रेट कर रख लें। मूंगफली के दाने भूने हुए सौ ग्राम, इन दानों को भूनकर दरदरा पीस लें। एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार।

perfect recipe for dinner or lunch make stuffed capsicum
paneer - फोटो : iStock

तंदूरी भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर डंठल निकाल कर अंदर के बीज बाहर कर लें। अब इसके ऊपर तेल और नमक डालकर किनारे रख लें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमे लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें। साथ में बारीक कटा प्याज डालें। इन्हें भूनकर सुनहरा कर लें। जब ये सुनहरे हो जाएं तो साथ में थोड़ी सी कटी हुई सब्जियां डाल सकते हैं। जैसे गाजर, गोभी और मटर। हालांकि ये सब्जियां पसंद के हिसाब से हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
perfect recipe for dinner or lunch make stuffed capsicum
उबले आलू - फोटो : Istock

अब इन सब्जियों के साथ मैश किया हुआ आलू और ग्रेट किया हुआ पनीर डालें। साथ में जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ देर के लिए अच्छे से चलाते हुए भूनें। साथ में भुनी हुई मूंगफली भी डालें। जब ये अच्छी तरह से मिक्स होकर भून जाए तो गैस बंद कर कटी हुई धनिया की पत्तियां डालें। 

विज्ञापन
perfect recipe for dinner or lunch make stuffed capsicum
भरवां शिमला मिर्च - फोटो : pixabay

अब सारे शिमला मिर्च में इन मिश्रण को भर दें। किसी नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और सारे शिमला मिर्च जिसमे मिश्रण भर दिए हैं रखें। अब शिमला मिर्च को धीमी आंच पर पकाएं। दोनों तरफ से इसे पकने के कुछ मिनट लगेंगे। इसके बाद इन्हें प्लेट में निकालकर गर्मागर्म डिनर या लंच में रोटी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed