फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: संडे ब्रंच में तैयार करें पनीर से बना ये सैंडविच, रेसिपी है बेहद आसान

Sun, 23 Jan 2022 11:02 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 23 Jan 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
make paneer bhurji sandwich perfect recipe for sunday brunch
सैंडविच - फोटो : Istock

अगर आप वहीं पुराने तरीके से बने सैंडविच खाकर बोर हो गए हैं। तो इस बार ट्राई करें पनीर से बना सैंडविच। स्वाद और सेहत दोनो के लिहाज से ही ये सैंडविच है। वहीं इसे बच्चे भी खाना पसंद करेंगे। तो चलिए जानें प्रोटीन से भरपूर पनीर से बनें सैंडविच की स्पेशल रेसिपी। संडे की मॉर्निंग में आसान और फटाफट बन जाने वाली रेसिपी की जरूरत होती है। ऐसे में पनीर और ब्रेड से बना ये सैंडविच हर मामले में परफेक्ट है। आप चाहे तो इस सैंडविच को ईवनिंग स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

make paneer bhurji sandwich perfect recipe for sunday brunch
paneer - फोटो : iStock

पनीर भुर्जी सैंडविच बनाने के लिए जरूरत होगी चार स्लाइस ब्रेड, दो क्यूब बटर, एक चम्मच तेल, आधा चम्मच जीरा, दो से तीन लहसुन बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, एक चुटकी हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई अमचूर पाउडर, एक प्याज बारीक कटा हुआ, एक टमाटर, सौ ग्राम पनीर बारीक टुकड़ों में कटी हुई। 

make paneer bhurji sandwich perfect recipe for sunday brunch
सैंडविच - फोटो : Istock

सैडविच बनाने के लिए किसी क़ड़ाही में तेल गर्म करें। अब इसे जीरा चटकाएं। जब जीरा चटक जाए तो इसमे बारीक कटा लहसुन डालें। लहसुन जब थोड़ा पक जाए तो कड़ाही को आंच पर से हटा लें। अब इसमे बारीक टुकड़ों में कटा पनीर डालें। साथ में लार मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हल्दी, नमक, धनिया की बारीक कटी हुई पत्तियां और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make paneer bhurji sandwich perfect recipe for sunday brunch
paneer sandwich recipe - फोटो : istock
अब किसी प्लेट में प्याज को गोल-गोल आकार में काटकर रख लें। इसी तरह से टमाटर भी काट लें। प्याज के हर लच्छे को अलग कर लें। अब किसी तवे पर ब्रेड के स्लाइस को हल्का सा सेंक लें। हल्का सा सेंकी हुई ब्रेड पर बटर को अच्छे से फैलाकर लगाएं। इसी तरह से सारी ब्रेड में बटर को फैलाकर लगा लें। 

अब ब्रेड के बटर लगे हिस्से पर पनीर के तैयार मसाले को रखें। साथ में इसके ऊपर प्याज के गोल कटे लच्छे और टमाटर के स्लाइस को रखें। इसके ऊपर एक और ब्रेड रखें। एक पैन को गर्म करें। इस पैन पर बटर ड़ालकर पिघलाएं। जब बटर पिघलकर गर्म हो जाए तो तैयार सैंडविच को इस पर रखकर दोनों तरफ से सेंके। या फिर सैंडविच मेकर में बटर लगाकर तैयार सैंडविच को सेंक लें। अब गर्मागर्म हरी चटनी या फिर केचप के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed