सुबह या शाम का नाश्ता लोग स्पाइसी और लजीज चाहते हैं। वैसे तो नाश्ते में कई तरह के स्नैक्स बनाए जा सकते हैं लेकिन ब्रेड झटपट नाश्ता रेसिपीज का एक अच्छा विकल्प है। ब्रेड अपने आप में ही एक ब्रेकफास्ट है, वहीं अगर आप ब्रेड खाने से बोर हो गए हों तो कुछ नया ट्राई करने के लिए ब्रेड से कई तरह की टेस्टी रेसिपी भी बना सकते हैं। अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में ब्रेड खाते हैं। ब्रेड से कई तरह के सैंडविच तैयार हो सकते हैं। इसके अलावा कई अन्य लजीज ब्रेड स्नैक्स को भी आप सुबह या शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। यहां आपको ब्रेड से बनी लजीज स्नैक्स की रेसिपी बताई जा रही है, जो शायद आपने पहले कभी खाई हो। बच्चों के साथ ही बड़ो को भी ये रेसिपी पसंद आएगी। अगर आपने वेदू वडा खाया है तो ब्रेड वड़ा भी ट्राई कर सकते हैं। ये रही ब्रेड से बने स्नैक्स की रेसिपी।
आज की रसोई: झटपट तैयार करें ये टेस्टी ब्रेड स्नैक्स, रेसिपी है आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेड वड़ा बनाने की सामग्री-
3-4 ब्रेड, कद्दूकस किया हुआ 1 छोटा गाजर, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, लहसुन-अदरक, उबले हुए मटर, बारीक कटा हरा धनिया, थोड़ा सा चावल का आटा, जीरा पाउडर, गरम मसाला, तेल, नमक स्वादानुसार।
ब्रेड वड़ा बनाने की विधि
स्टेप 1- एक भगोने में ब्रेड के टुकड़े, बारीक कटी गाजर, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन-अदरक, और मटर डालकर मिश्रण बना लें।
स्टेप 2- इस मिश्रण में धनिया, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक, चावल का आटा और थोड़ा सा पानी डालकर सख्त आटे की तरह गूंथ लें।
स्टेप 3- अब इस मिश्रण की छोटी छोटी लोई से टिक्की, बाॅल या वड़ा कोई भी आकार दे दीजिए।
स्टेप 4- इन वड़ों को 10 मिनट के लिए रख दें।
स्टेप 5- तब तक तलने के लिए कड़ाही में तेल गर्म कर लें।
स्टेप 6- अब उसमें वड़ा डालकर कुरकुरा तल लें।
चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।