{"_id":"61fc69d652e799113a0ebb23","slug":"cabbage-kofta-make-desi-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज की रसोई: मंचूरियन नहीं देसी रेसिपी से तैयार करें पत्तागोभी का कोफ्ता, सब पूछेंगे रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
आज की रसोई: मंचूरियन नहीं देसी रेसिपी से तैयार करें पत्तागोभी का कोफ्ता, सब पूछेंगे रेसिपी
पत्ता गोभी का इस्तेमाल मंचूरियन में बॉल्स बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आपको ट्रेडिशनल मसालों का स्वाद पसंद आता है। तो इस बार पत्तागोभी से स्वादिष्ट कोफ्ते बनाकर तैयार करें। इस रेसिपी को घर का हर सदस्य खाना पसंद करेगा। तो इस बार लंच या डिनर के लिए कोफ्ते बनाकर तैयार करें। आगे की स्लाइड में जानें कैसे तैयार होंगे पत्तागोभी के कोफ्ते।
2 of 5
cabbage
- फोटो : istock
पत्तागोभी का कोफ्ता बनाने के लिए जरूरत होगी बारीक कटा पत्तागोभी, एक प्याज बारीक कटा हुआ, आधा घिसा नारियल, तेल, चने का आटा, स्वादानुसार नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, लौंग का आधा चम्मच पाउडर, खसखस या पोस्ता का दाना, थोड़ी सी खड़ी धनिया, हरी इलायची, दालचीनी, एक प्याज कटा हुआ, लहसुन की चार से पांच कलियां, एक इंच छोटा टुकड़ा अदरक, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसा, ताजा हरी धनिया की पत्तियां, तेल, प्याज, दो टमाटर, चीनी, आठ से दस काजू, 50 ग्राम किशमिश, दही, नींबू का रस।
3 of 5
Kofta
- फोटो : Istock
पत्तागोभी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले बारीक कटी पत्तागोभी, प्याज, नमक. गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, तेल, चने का आटा और थोड़ा सा पानी मिला लें। इसे अच्छे से मिक्स कर बीस मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। बीस मिनट बाद फ्रिज से निकालकर बॉल्स बनाकर तैयार कर लें। किसी पैन में तेल गर्म कर इन सारे बॉल्स को सुनहरा तल कर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kofta
अब ग्रेवी बनाने के लिए दूसरे पैन में लौंग, खसखस, खड़ी धनिया के साथ हरी इलायची, दालचीनी, हरी साबुत मिर्च भून लें। साथ में प्याज और लहसुन भी साबुत ही भूनें। इन सबको भूनकर मिक्सी में डालकर पीस लें। साथ में समुद्री नमक और हरा धनिया भी डाल लें। इन सबका पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
kofta
- फोटो : instagram
किसी दूसरे पैन में रिफाइड तेल गर्म कर उसमे बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। फिर इसमे कटा हुआ टमाटर डालें। जब ये पक जाए तो इसमे मिक्सी में पिसा सारा मिश्रण मिला दें। तेल में अच्छी तरह से भूनकर जब ये तेल छोड़ दें तो पानी मिला दें। फिर नमक और थोड़ा सा चीनी डालें। पैन को ढंक दे। जिससे कि सारे मसाले पक जाएं। फिर इसमे पत्तागोभी के बने ब़ॉल्स और साथ में दही, काजू, किशमिश डाल कर चलाएं। सबसे आखिर में नींबू का रस डालें। तैयार है पत्तागोभी के कोफ्ते। इन्हें रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।