नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा ने नौ रूपों की पूजा का विधान है। इन नौ दिनों मां की आराधना के साथ ही व्रत भी किया जाता है। व्रत के दौरान किन चीजों को खाया जाए इस बारे में बड़ी दुविधा होती है। क्योंकि वहीं आलू, सिंघाड़े की पूड़ी और कुट्टू के आटे की खिचड़ी खाकर लोग ऊब जाते हैं। तो चलिए जानें व्रत में बनने वाले इस स्वादिष्ट डोसे के बारे में जो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
Chaitra Navratri 2020: व्रत में इस तरह से बनाएं डोसा, सेहत के साथ स्वाद भी मिलेगा भरपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्रत में खाने के लिए ये एक टेस्टी और जायकेदार नाश्ता है। खट्टा और चटपटा डोसा व्रत के वहीं साधारण खाने में नया स्वाद लेकर आएगा। डोसे को बनाने के लिए बस इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
एक कप समा का चावल, आधा कप सिंघाड़े का आटा, दो से तीन छोटा चम्मच देसी घी, सेंधा नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च, धनिया बारीक कटी हुई, काली मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच, आधा कप साबुदाना।
व्रत वाला डोसा बनाने के लिए पहले समा के चावल को पानी से धोकर दो घंटे के लिए भिगोकर रख दें। साथ में एक कटोरे में साबुदाना भी भिगो दें। अब मिक्सी में चावल और साबुदाने को बारीक पीस लें। एक कटोरे में पेस्ट को निकालकर उसमें सिंघाड़े के आटे को मिला लें। ध्यान रहे डोसे का बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो जाए। इसका बैटर बिल्कुल साधारण डोसे के घोल जैसा ही होना चाहिए।
अब इस घोल में हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च, हरा धनिया डालें। अब बैटर को करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद तवे को गर्म करके इस पर बैटर फैलाकर डोसा बना लें। इस गर्मागर्म डोसे को आप चाहे तो दही, धनिया की चटनी या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। ध्यान रहें कि साथ में बनने वाली चटनी को व्रत के हिसाब से ही बनाया जाए। जैसे नारियल की चटनी को राई से तड़का न दें। बल्कि अगर आपको तड़का देना ही है तो जीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं डोसे के साथ आप चाहें तो आलू का पेस्ट भी बन सकती हैं। ये डोसे को और ज्यादा स्वादिष्ट बना देगा।