फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2020: इस नवरात्रि ट्राई कीजिए नई डिश, सेब से बनाइए लजीज खीर

Fri, 27 Mar 2020 08:10 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 27 Mar 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: navratri special kheer recipe seb ki kheer
Navratri 2020

मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। इस दौरान कई लोग माता को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन का उपवास भी रखते हैं। व्रत में लोग साबूदाना और आलू से बने डिश का अधिकांश सेवन करते हैं। लेकिन इसे खाते-खाते एक समय ऐसा आता है कि मन उब जाता है और कुछ नया खाने का मन होता है। ऐसे में हम आज आपके लिए सेब से तैयार होने वाली खीर की एक नई रेसिपी लेकर आए हैं। इस डिश को तैयार कर आप अपने व्रत के फलाहार में कुछ नयापन ला सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इस स्पेशल खीर की रेसिपी...

Chaitra Navratri 2020: navratri special kheer recipe seb ki kheer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खीर बनाने के लिए सामाग्री:

  • सेब - 500 ग्राम
  • फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
  • चीनी - 100 ग्राम
  • इलायची - 3 से 4
  • बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
  • काजू
  • किशमिश
  • पिस्ता
Chaitra Navratri 2020: navratri special kheer recipe seb ki kheer
apple kheer

कैसे बनाएं
सेब की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले सेव को अच्छी तरह से धोकर कद्दूकस कर लें। अब एक गहराई वाला बर्तन लें और उसमें दूध डालकर आंच पर चढ़ा दें। आप दूध को तब तक उबलने दें जब तक वो गाढ़ा होकर आधा न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: navratri special kheer recipe seb ki kheer

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें बेकिंग सोडा डालकर कद्दूकस किया हुआ सेब डाल दें। अब इस मिश्रण को चलाते हुए थोड़ी देर तक पकाएं। खीर जब गाढ़ा होने लगे तो इसमें कटे हुए मेवे और चीनी मिला दें।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2020: navratri special kheer recipe seb ki kheer

सभी चीजों को मिलाने के बाद करीब 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद कुटी हुई इलायची डालें और आंच से उतार लें। आपकी सेब की स्पेशल खीर सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ठंडा होने के बाद इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। नवरात्रि के उपवास में आप इस स्पेशल खीर को बनाकर अपने फलाहार में कुछ नयापन ला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed