Navratri Day 8 Bhog: मां महागौरी को लगाएं नारियल से बने पकवानों का भोग, ये विकल्प हैं सबसे आसान
यदि आप माता महागौरी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें नारियल से बनें पकवानों का भोग लगाएं।
नारियल लड्डू
लड्डू को बनाकर आप स्टोर करके भी अपने पास रख सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ताजा नारियल के बुरादे के साथ-साथ चीनी और घी की जरूरत पड़ेगी। यदि आप इसमें मावा मिक्स कर देंगे तो इसका स्वाद और भी कई गुना बढ़ जाएगा। इसलिए मां महागौरी को नारियल के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसन्न करें।
यदि आप नारियल का लड्डू नहीं बनाना चाहते तो इसकी बर्फी तैयार करें। नारियल की बर्फी बनाने के लिए ताजा नारियल के बुरादे के अलावा चीनी और सूखी मेवा की जरूरत आपको पड़ेगी। इसे भी आप कई दिनों के लिए स्टोर करके रख सकती हैं।
नारियल पूरन पोली
पूरन पोली एक ऐसा महाराष्ट्रीयन पकवान है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए नारियल और गुड़ को मिक्स करके एक पतले से पराठे में भरा जाता है। इसके बाद इसे देसी घी में सेका जाता है। देसी घी की वजह से ही इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
नारियल हलवा
भोग के लिए कुछ आसान सा बनाने का सोच रहे हैं तो नारियल का हलवा एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आपको नारियल के साथ-साथ चीनी और घी की जरूरत पड़ेगी। सभी चीजों के इस्तेमाल से स्वादिष्ट हलवा बनाएं और माता रानी को इसका भोग लगाएं।