{"_id":"6346788076c9b91173710d0e","slug":"choti-diwali-2022-special-paneer-handi-recipe-for-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhoti Diwali 2022: छोटी दिवाली को सेलिब्रेट करें और लंच में बनाएं ये स्पेशल रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Chhoti Diwali 2022: छोटी दिवाली को सेलिब्रेट करें और लंच में बनाएं ये स्पेशल रेसिपी
रौशनी का त्योहार दिवाली पूरे पांच दिनों का त्योहार होता है। जिसमे हर दिन बेहद खास होते हैं। धनतेरस के साथ शुरू होने वाला ये त्योहार भाई दूज तक चलता है। ऐसे में हर दिन सेलिब्रेट किया जाता है। धनतेरस के अगले दिन नरक चौदस होता है। जिसे छोटी दिवाली कहते हैं। घर में साज सजावट के साथ ही तरह-तरह के पकवान बनते हैं। नरक चौदस के दिन मान्यता के अनुसार यम के नाम का दीप जलाया जाता है। छोटी दिवाली के मौके पर अगर आप कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं। तो हांडी पनीर की सब्जी को ट्राई करें। तो चलिए जाने क्या है इसकी रेसिपी।
2 of 5
paneer sabzi
- फोटो : istock
छोटी दिवाली के दिन बनाएं हांडी पनीर
छोटी दिवाली के दिन आप लंच या डिनर में हांडी पनीर बनाकर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी सौ ग्राम पनीर, अदरक का टुकड़ा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, दो से तीन टमाटर, हरी धनिया बारीक कटी हुई, काली मिर्च, तेल, प्याज कटा हुआ, दही।
3 of 5
पनीर
- फोटो : iStock
हांडी पनीर बनाने की विधि
हांडी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले किसी हांडी या गहर तले के बर्तन में तेल गर्म करें। फिर इसमे कटे हुए प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। प्याज अच्छी तरह भुन जाए तो गैस की आंच को धीमा कर दें और मसाले डालें। मसालों में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं। अब इसमे कटे हुए टमाटर और हरी मिर्ची डालकर पकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पनीर रेसिपी
- फोटो : Istock
टमाटर को पकने के लिए हांडी या गहरे तले के बर्तन को ढंक दें। जिससे कि टमाटर फटाफट पक जाएं। जब टमाटर पक कर तेल छोड़ने लगे तो इसमे आधा कप दही डालें। दही डालकर अच्छी तरह से चलाएं। जिससे कि दही फटें नहीं। जब दही सूखने लगे तो नमक डालें और जरूरत के मुताबिक पानी डालकर तेज आंच पर पकाएं। जब पानी में एक उबाल आ जाएं तो गैस को धीमा कर दें और ढंककर करीब पांच से दस मिनट तक पका लें।
विज्ञापन
5 of 5
paneer sabzi
- फोटो : istock
जब पानी सूखकर ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो इसमे पनीर मसाला डालकर गैस बंद कर दें और सबसे आखिर में हरी धनिया डाल दें। बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट हांडी पनीर की सब्जी। इसे रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।