{"_id":"638f0f0e803dab6d9f2381f0","slug":"christmas-2022-special-recipes-how-to-make-snowball-cookies-easy-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: क्रिसमस पर बच्चों के लिए बनाएं खास स्नोबॉल कुकीज, ये है रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: क्रिसमस पर बच्चों के लिए बनाएं खास स्नोबॉल कुकीज, ये है रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 06 Dec 2022 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्नोबॉल कुकीज
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिसंबर महीने के आते ही सबको क्रिसमस का इंतजार रहता है। सर्दियों की छुट्टियों के साथ ही नए साल का जश्न भी क्रिसमस के साथ शुरू हो जाता है। इस समय का सबसे ज्यादा लुत्फ बच्चे ही उठाते हैं। अगर आप क्रिसमस पर बच्चों को घर में पार्टी दे रही हैं और कुछ खास बनाकर खिलाना चाहती हैं। तो स्नोबॉल कुकीज बनाएं। केक, कपकेक के साथ ये कुकीज बच्चों को जरूर पसंद आएगी। तो चलिए जानें क्या है इस कुकीज की रेसिपी। स्नोबॉल कुकीज को देखने से बिल्कुल बर्फ का टुकड़ा लगती है। बच्चे इसे जरूर पसंद करेंगे।
2 of 5
flour
- फोटो : iStock
स्नोबॉल कुकीज बनाने की सामग्री
एक कप मैदा, एक चम्मच कॉर्नफ्लोर, एक चौथाई कप पिसी चीनी, आधा कप बटर, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच नमक।
3 of 5
butter
- फोटो : instagram
स्नोबॉल कुकीज बनाने की विधि
स्नोबॉल कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में बटर को लें। इसमे पिसी चीनी को मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह से फेंट लें। जिससे कि ये दोनों मिलकर बिल्कुल क्रीमी हो जाएं। जब ये क्रीमी मिश्रण तैयार हो जाए तो इसमे मैदा मिलाएं। अच्छी तरह से फेंटे और फिर कॉर्न फ्लोर को मिला दें। साथ में बेकिंग सोडा, नमक डालें। फेंटकर इन सारे मिश्रण को बिल्कुल क्रीमी बना लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्नोबॉल कुकीज
- फोटो : istock
अब इस मिश्रण को ढंककर 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद कुकीज के मिश्रण को बाहर निकालें और बेकिंग ट्रे को अच्छी तरह से ग्रीस कर लें। फिर हाथों में मिश्रण को लेकर दोनों हाथों से गोल करें और बेकिंग ट्रे पर रख दें। आप चाहें तो बेकिंग ट्रे पर पार्चमेंट पेपर बिछा सकती हैं। पूरी ट्रे पर कुकीज के मिश्रण को रख लें। फिर ओवन में 170 डिग्री सेल्सियस पर इन कुकीज को बेक करें।
विज्ञापन
5 of 5
cookies
करीब 15-20 मिनट में ये कुकीज बनकर तैयार हो जाएंगी। इन्हें चेक करते रहे और पकते ही निकाल लें। जिससे के सुनहरे रंग के ना हो जाएं। बस तैयार हैं कुकीज, इन्हें ठंडा हो जाने दें और पाउडर चीनी से सजाकर स्नोबॉल का रंग दें। तैयार है टेस्टी स्नोबॉल कुकीज। आप इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए ड्राईफ्रूट्स भी मिला सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।