फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: लंच में खाना है कुछ खास तो बनाएं चिकन मसाला, ये है रेसिपी

Sat, 05 Nov 2022 12:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 05 Nov 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Dinner Recipe Ideas How To Make Masala chicken Recipe In Hindi
chicken masala - फोटो : istock

हर वीकेंड पर अगर आप कुछ टेस्टी और स्पेशल खाने के लिए रेस्टोरेंट का रुख करते हैं। तो इस बार घर में ही ट्राई करें चिकन मसाला की ये रेसिपी। जिसका स्वाद आपको जरूर बाहर के बने चिकन का स्वाद भुला देगा। ज्यादातर बाहर के बने चिकन में तेल की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन घर में आप इसे कम तेल में भी तैयार कर सकते हैं। लेकिन इसके स्वाद पर बिल्कुल भी असर नहीं पड़ेगा। तो चलिए जानें क्या है कम तेल में बने चिकन मसाला की रेसिपी। 

Dinner Recipe Ideas How To Make Masala chicken Recipe In Hindi
chicken masala - फोटो : istock
चिकन मसाला के लिए सामग्री

एक किलो टुकड़ों में कटा हुआ चिकन, दो चम्मच अदरक लहसुन का कुटा हुआ पेस्ट, एक चम्मच लहसुन, तीन प्याज बारीक कटा हुआ, दो टमाटर बारीक कटा हुआ, एक चम्मच गरम मसाला, एक तेजपत्ता, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, तेल एक चौथाई कप, हरी धनिया बारीक कटी हुई, दो चम्मच फ्रेश क्रीम।

Dinner Recipe Ideas How To Make Masala chicken Recipe In Hindi
chicken masala - फोटो : istock
चिकन मसाला बनाने की विधि

चिकन बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं। इसमे तेल डालकर गर्म करें। तेल जब गर्म हो जाए तो जीरा चटकाएं। फिर प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज सुनहरा हो जाए तो कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं। पके टमाटर के साथ ही गरम मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें। अच्छी तरह से सबको भूनने के बाद चिकन के टुकड़ें इन मसालों में डालें। आंच को तेज रखें। अच्छी तरह मिलाएं और मसाले के साथ चिकन को भूनें।  गैस को धीमाकर ढंक दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinner Recipe Ideas How To Make Masala chicken Recipe In Hindi
chicken curry - फोटो : istock

करीब दो मिनट बाद ढक्कन हटाएं। चिकन के अंदर तक मसालों का स्वाद अब पहुंचने लगा होगा अब इसमे पानी डाल दें। चिकन को अच्छी तरह पकने गैस को धीमी आंच पर रखें। जब चिकन पक जाए तो गैस बंद कर दें। बस तैयार है स्वादिष्ट चिकन मसाला रेसिपी। इसके ऊपर हरी धनिया डालें और गर्मागर्म रोटी या नान के साथ परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed